
भोपाल ( Bhopal ) : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अधीन उद्यमिता विकास केंद्र ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 1141 पदों पर होनी है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आवेदकों को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
ग्राम स्वराज अभियान वेकन्सी 2021 रिक्त पदों का विवरण
- एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर – 626 पद
- सब-इंजीनियर /टेक्निकल कोऑर्डिनेटर – 314 पद
- पीईएसए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर – 89 पद
- डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर / मैनेजर – 52 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर कम ऑफिस असिस्टेंट – 52 पद
- प्रोग्रामर – 1 पद
- स्टेट फाइनेंस मैनेजर / कंसल्टेंट – 1 पद
- एकाउंटेंट कम एकाउंट्स असिस्टेंट – 1 पद
- मॉनिटरिंग एण्ड ईवैल्यूएशन – 1 पद
- आइईसी मीडिया एवं कम्यूनिटी – 2 पद
- टेक्निकल एक्सपर्ट – 1 पद
- जीआइएस/एमआइएस/एमई स्पेशलिस्ट – 1 पद
- लोकल प्लानिंग एण्ड गवर्नेस एक्सपर्ट – 1 पद