मध्य प्रदेश:– इन जिलों में कलेक्टरों का ट्रांसफर हुआ है. भोपाल, रीवा, सागर समेत कई अहम जिलों में कलेक्टरों के ट्रांसफर सरकार की तरफ से किए गए हैं.
मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है. राज्य सरकार ने 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना से पहले कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है. जहां 26 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं. इसमें 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. भोपाल, सागर और रीवा जैसे बड़े जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है. इसके अलावा एक संभाग आयुक्त भी बदला गया है. अब तक भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अब सीएम मोहन यादव का नया सचिव बनाय गया है.
सीएम मोहन यादव के नए सचिव
सामान्य प्रशासन विभाग ने अब तक भोपाल जिले के कलेक्टर रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सीएम मोहन यादव का नया सचिव बनाया है. जबकि धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को राजधानी भोपाल में कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा अब तक मंडला जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे सोमेश मिश्रा अब नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर होंगे. जबकि नर्मदापुरम जिले की जिम्मेदारी संभाल रही सोनिया मीणा को अब भोपाल में वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. जबकि सागर जिले के कलेक्टर संदीप जीआर को नया श्रम आयुक्त बनाय गया है. उनकी जगह रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर जिले का नया कलेक्टर बनाया है. इसके अलावा रीवा जिले बैतूल जिले के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी रीवा जिले के नए कलेक्टर होंगे.
एमपी के इन जिलों में बदले कलेक्टर
प्रतिभा पाल सागर जिले की कलेक्टर
राजीन रंजन मीना धार जिले के कलेक्टर
नरेंद्र सूर्यवंशी रीवा जिले के कलेक्टर
प्रियंक मिश्रा भोपाल जिले के कलेक्टर
नेहा मीना सिवनी जिले की कलेक्टर
अर्पित वर्मा शिवपुरी जिले के नए कलेक्टर
विदिशा मुखर्जी मैहर जिले की कलेक्टर
प्रताप नारायण यादव दमोह जिले के कलेक्टर
राहुल धोटे मंडला जिले के कलेक्टर
योगेश भरसट झाबुआ जिले के कलेक्टर
सौरभ सौनवणे बैतूल जिले के कलेक्टर
शीला दाहिमा श्योपुर जिले की कलेक्टर
सौमेश मिश्रा नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर
सीएम मोहन मुख्य सचिव का लंबा मंथन
अधिकारियों के ट्रांसफर से पहले सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच गुरुवार को लंबा मंथन चला था. सीएम मोहन ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में अपना पूरा दिन रिजर्व रखा था. दोनों के बीच लंबी बैठक के बाद आखिरकार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों को आखिरी रूप दिया और रात में ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी गई. बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बाद से ही तबादलों की तैयारियों को आखिरी रुप दिया जा रहा था.
