छत्तीसगढ़:– अप्रैल महीने बाद गर्मियां आने वाली हैं. कई लोग अभी से ट्रिप का प्लान बनाने लगे हैं. अगर आप भी गर्मियों में ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि आज हम आपको उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से हटके छत्तीसगढ़ की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको बिल्कुल जन्नत जैसा नजारा देखने को मिलेगा. शायद ही आपने इन जगहों के बारे कभी सुना होगा.
दरअसल, छत्तीसगढ़ में कई ऐसी जगहे हैं, जहां पर कई तरह के बड़े-बड़े झरने, आइलैंड मौजूद हैं. जहां पर जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड जैसा ऐहसास होता है. अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इन अनोखी-खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं.
सबसे पहले नंबर पर चैतुरगढ़ का नाम आता है. जहां पर प्रकृति का नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा दिखता है. यहां पर पहाड़ों की बड़ी-बड़ी चोटियां देखने को मिलती है. ऐसा लगता है कि मानो किसी ने पेटिंग बना दी हो. यहां पर हर साल पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. यहां पर आपको प्राचीन किले, मनमोहक झरने और शांत वातावरण देखने को मिलेगा.
वहीं बुका झील को शांति और प्रकृति का संगम माना जाता है. यहां पर आपको खूबसूरत जंगल, पहाड़ों का दीदार करने को मिल सकता है. सूर्यास्त के समय बेहतरीन दृश्य देखने के लिए पर्यटक बहुत-बहुत दूर से आते हैं. यह जगह शहर की सबसे सुकून देने वाली जगहों में से एक मानी जाती है.
छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट में से एक मानी जाती है. यहां हरे-भरे पेड़ों और पहाड़ों के बीच, पानी के किनारे समय बिताना एक अनूठा अनुभव है. यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, फ्लोटिंग ब्रिज, पर्यटक कॉटेज और मोटर बोट जैसी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं. फूड जोन में आपको चाइनीज, छत्तीसगढ़ी और साउथ इंडियन व्यंजनों की विविधता मिल जाएगी, जो आपके पिकनिक को और भी यादगार बना देगी.
अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक सुनहरा और रोमांचक पल बिताने के लिए, गोल्डन आइलैंड एक ऐसी जगह है जिसे आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. घने जंगलों के बीच स्थित यह द्वीप, प्रकृति का एक वास्तविक खूबसूरत रूप प्रस्तुत करता है. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बसा गोल्डन आइलैंड, अपनी सुंदरता के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है और मॉरीशस की याद दिलाता है.
अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर आप गर्मियों की छुट्टियों को बेहतर तरीके से इंजॉय कर सकते हैं. इनमें सबसे ज्यादा खूबसूरत कोरबा जिले में बसा गोल्डन आईलैंड है, जो अपनी सुंदरता के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर माना जाता है. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी पिकनिक मना सकते हैं.
