Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेपाल के प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह ने रचा नया इतिहास; भारत समेत 17 राजदूतों की एक साथ बुलाई अहम बैठक जानें…
    राष्ट्रीय

    नेपाल के प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह ने रचा नया इतिहास; भारत समेत 17 राजदूतों की एक साथ बुलाई अहम बैठक जानें…

    By Tv36 HindustanApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नेपाल के पीएम ने दुनिया के 17 देशों के राजदूतों की एक साथ बैठक बुलाई। इसमें भारत, चीन, अमेरिका के भी राजदूत शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए बालेन शाह ने बड़ा कूटनीतिक संकेत द‍िया है।

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह सत्‍ता संभालते हुए ऐक्‍शन में आ गए हैं। बालेन शाह ने पीएम बनने बाद भारत, चीन, अमेरिका समेत 17 देशों के राजदूतों की बैठक बुलाई। नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सारे राजदूतों की एक साथ बैठक बुलाई गई। अब तक परंपरा थी कि नेपाली पीएम सारे राजदूतों से अलग-अलग मिलते थे। यही नहीं ठीक उसी द‍िन नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को साल 2011 से लागू नेपाल के राजनयिक कोड ऑफ कंडक्‍ट के बारे में भी बताया गया।

    काठमांडू पोस्‍ट ने नेपाली व‍िश्‍लेषकों के हवाले से बताया कि इस बैठक के जरिए बालेन शाहने यह संकेत दिया कि उनकी सरकार व‍िदेश नीति पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और व्‍यक्ति आधारित बैठक की बजाय सरकार के स्‍तर पर व‍िदेशों के साथ संपर्क को बढ़ाना चाहती है। नेपाली पीएम ने इस कदम से साल 2006 से चली आ रही परंपरा को क‍िनारे कर दिया है। साल 2006 से हर नेपाली प्रधानमंत्री ने अलग-अलग व‍िदेशी राजदूतों से मुलाकात की।

    यह एक सामान्‍य मुलाकात नहीं थी। यह एक रणनीतिक कूटनीतिक रीसेट ब्रीफिंग है। नेपाल प्रयास कर रहा है कि एक प्रतिक्रिया, व्‍यक्ति और पार्टी आधारित कूटनीति से आगे बढ़कर स्‍पष्‍ट और राज्‍य आधारित रवैया अपनाना चाहता है।

    नेपाल के विदेशी मामलों के जानकार लंबे समय से इसकी आलोचना करते थे कि इस तरह की बैठकों में कोई नोट लेने वाला नहीं होता है। इससे दोनों के बीच हुई बातचीत सरकारी रेकॉर्ड में नहीं आ पाती है। बालेन शाह ने जिन देशों के राजदूतों के साथ मुलाकात की है, उनमें भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, सऊदी अरब, कतर, इजरायल, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, स्विटजरलैंड, म‍िस्र और संयुक्‍त राष्‍ट्र शामिल हैं। इस सामूहिक मुलाकात के बाद 11 देशों के राजदूतों से बालेन शाह ने अलग से मुलाकात की।

    इस मुलाकात में सभी देशों के राजदूतों ने कहा कि वे नेपाल की नई सरकार को अपना पूरा समर्थन देते हैं। इस बैठक पर नेपाल के राजनीतिक सलाहकार असीम शाह ने कहा, ‘पहले ऐसी संस्‍कृति थी कि विदेशी राजदूत बहुत ज्‍यादा पीएम से मिलते रहते थे जो राजनयिक मानदंडों के खिलाफ था।’ बता दें कि केपी शर्मा ओली अक्‍सर चीनी राजदूत के इशारे पर काम करते थे। उन्‍होंने भारत विरोधी नक्‍शा जारी किया था। बालेन शाह ने 27 मार्च को शपथ ली थी। बालेन शाह ने भारतीय राजदूत से भी अलग से मुलाकात की।

    बालेन शाह ने भारत, चीन और अमेरिका को क्‍या द‍िया संकेत?

    बालेन शाह की पार्टी ने कहा है कि वह विदेश नीति में संतुलन बनाएगी। नेपाली विश्‍लेषकों का कहना है कि सारे राजदूतों को एक साथ बुलाना एक सामान्‍य बात नहीं है। यह एक तरह से संकेत है। वह भी तब जब भारत, चीन और अमेरिका के बीच प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ रही है। इससे बालेन शाह ने संकेत द‍िया कि वह न तो भारत, न चीन और न ही अमेरिका की ओर झुकाव रखते हैं।

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर बात पर सीधे कोर्ट न आएं,और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दीं इतनी अर्जियां, जाने क्या है मामला…
    Next Article आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी जाने कैसे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    स्पेशल ट्रेन गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट…

    April 11, 2026

    अब आधार-ओटीपी देने का झंझट ही खत्म, UIDAI लाया ऑफलाइन केवाईसी, डिटेल में समझें…

    April 11, 2026

    दूर होगी रसोई गैस की किल्लत, होर्मुज के रास्ते जल्द ही LNG टैंकर भेजेगा …

    April 11, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्पेशल ट्रेन गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट…
    • अब आधार-ओटीपी देने का झंझट ही खत्म, UIDAI लाया ऑफलाइन केवाईसी, डिटेल में समझें…
    • दूर होगी रसोई गैस की किल्लत, होर्मुज के रास्ते जल्द ही LNG टैंकर भेजेगा …
    • स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?