छत्तीसगढ़:– सीएम विष्णुदेव के काफिले की गाड़ियों में बड़ा बदलाव किया गया है. जहां सीएम साय ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को बदलकर न्यू मॉडल की ब्लैक स्कॉर्पियो कार से दौरे शुरू कर दिए हैं. बता दें उनके काफिले में 6 स्कॉर्पियो एन सीरीज की गाड़ियां शामिल की गई हैं. हालांकि, पहले भी ब्लैक गाड़ी ही थी. अब भी ब्लैक गाड़ियों को शामिल किया गया है. आइए जानते हैं, कौन-कौन सी गाड़ियां काफिले में शामिल की गई हैं.
दरअसल, पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल के आखिरी दौर में फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीदी गई थीं. लेकिन, साल 2023 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय बने. तभी से सीएम साय उसी फॉर्च्यूनर कार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
लगभग ढ़ाई साल बाद सीएम साय ने सरकारी कार को बदल दिया है. वहीं अब देसी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन सीरीज की कार से दौरे करना शुरू कर दिए हैं. आइए इन कारों की कीमत के बारे में जानते हैं.
बात करें फॉर्च्यूनर गाड़ियों की, तो यह अलग-अलग मॉडल में 41 लाख रुपए से लेकर 59 लाख रुपए तक में आती है. जबकि स्कॉर्पियो एन सीरीज की गाड़ियां 17 लाख से 29 लाख रुपए तक में आ जाती हैं. सबसे खास बात यह है कि यह देसी गाड़ियां हैं और भारतीय कंपनी है. फॉर्च्यूनर गाड़ियां विदेशी कंपनी की XUV है.
वहीं बात करें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने फॉर्च्यूनर गाड़ियों का नंबर BB-0023 रखा था. जिसे अपने काफिले में शामिल करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हटवा दिया था. माना जाता था कि BB का मतलब भूपेश बघेल है.
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी गाड़ी का नंबर CG-03-9502 से रखा गया है. हालांकि, अब नई एक्सयूवी स्कोर्पियो कार का नंबर भी बदल गया है. नम्बर है CG-03 से ही लेकिन 9502 के बदले नम्बर 3011 से 3026 तक है. वहीं सीएम साय ने कहा कि गाड़ियां पुरानी हो गई थीं. उसे चेंज करने का प्रयास कर रहे थे. कभी-कभी बंद भी हो जाती थी, इसीलिए चेंज किए है.
