मध्यप्रदेश:– इंदौर नगर निगम परिषद सम्मेलन में राष्ट्रगीत के मुद्दे पर अब प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस्तीफा मांगा, तो जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लिया है।
एक विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं
पटवारी ने इंदौर में कह दिया कि मुख्यमंत्री कोई एक विभाग का नाम बता दें जहां भ्रष्टाचार नहीं है। साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर आरोप लगाया कि लगातार तीसरा निगम का सम्मेलन है जिसे सांप्रदायिक रंग दिया गया, ताकि जहरीले पानी से नागरिकों की मौत और सीवरेज में कर्मचारियों की मौतों पर चर्चा न हो सके।
