छत्तीसगढ़:– एक ऐसा राज्य है, इसकी खूबसूरती पूरी दुनिया में काफी मशहूर है. यहां पर घूमने फिरने से लेकर रहने तक के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं. इतना ही नहीं यहां का खाना भी बहुत जबरदस्त होता है. आज हम आपको छत्तीसगढ़ सबसे फेमस व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी डिमांड हर घर में होती है. आइए इनके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.
अगर कोई फंक्शन हो या फिर आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ जाए. तो इन व्यंजनों को बनाना न भूलें, क्योंकि इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है, इसके अलावा, इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है. अगर आप भी इन व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आइए इनके नाम और रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.
जब भी सुबह-सुबह नाश्ते की बात होती है, तो सबस पहले लोग छत्तीसगढ़ी चावल चीला को मांगते हैं. क्योंकि इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि लोग बड़े चाव से खाते हैं. बताया जाता है कि चावल चिला को टमाटर की तीखी चटनी के साथ खाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में नमक डालकर पानी मिलाकर बने घोल से तैयार किया जाता है. घोल को गोल आकार में धीमी आंच पर 5 मिनट तक तबे में पकाया जाता है. इसके बाद इसे गरमा-गरम टमाटर की चटनी से खाया जाता है.
वहीं गुड़ वाला बोबर चिला भी छत्तीसगढ़ की सबसे फेमस डिश मानी जाती है. इसे ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसे बोबरा रोटी भी कहा जाता है. इससे बनाने के लिए चावल को रात भर भिगोकर रखने के बाद सुबह इसमें गुड़ मिलाकर पीसा जाता है. इसके बाद इसे सामान्य चीले की तरह ही डीप फ्राई करके खाया जाता है. अगर आपके घर पर कोई रिश्तेदार आते हैं, तो उन्हें बनाकर जरूर खिलाएं.
अंगाकर रोटी भी छत्तीसगढ़ी फेमस डिश में एक मानी जाती है. गांव हो या शहर, हर जगह इसे बहुत पसंद किया जाता है. लोग इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. अंगाकर रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गरम पानी और नमक के साथ गूंदा जाता है. इसके बाद इसे हल्का तेल लगाकर पेस्ट को तबे पर डालकर पत्ते से ढक दिया जाता है. इसके बाद ऊप से जलता हुआ कंडा या फिर उपला रख दिया जाता है. वहीं चूल्हे की आग बुझा दी जाती है. कंडे के राख होने के बाद रोटी को अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाई जाती है.
रात के बचे चावल, जिसे बासी भात भी कहा जाता है. इससे ही चावल का फरा बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए बासी भात को पानी में निचोड़कर उसमें चावल आटा और नमक मिलाया जाता है. इसके बाद इसे गरम तेल में तिल, मीठी नीम की पत्ती और हरी मिर्च के साथ तड़का लगाया जाता है. कुछ समय बाद इसमें बासी चावल और पिसा टमाटर और नमक हल्दी डालकर पकाया जाता है. इसके बाद बासी चावल के फरे में इसकी फीलिंग कर पकाय जाता है.
छत्तीसगढ़ी मीठी भजिया काफी चलन में है. देशी आइटम में गुलगुला भजिया काफी फेमस है. इसे बनाने के लिए चावल को गुड़ के पानी में मिलाया. इसके बाद नारियल, कद्दूकस और सौंफ मिलाया जाता है. मिश्रण को छोटे आकार में फ्राई किया जाता है. इसे बिना चटनी के ज्यादा पसंद किया जाता है.
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. इस कारण यहां के ज्यादातर व्यंजन खास तौर से नास्ता चावल से बनाए जाते हैं. आज जिन ब्रेकफास्ट के बारे में बताया, वह सबसे ज्यादा फेमस है. इन सभी व्यंजनों को आसानी से कम समय में बनाए जा सकते हैं. इनके अलावा, भी कई व्यंजन हैं, वो चावल से बनते हैं. देशभर में छत्तीसगढ़ी फूड के नाम से जाने जाते हैं. छत्तीसगढ़ी ब्रेकफास्ट की सहसे बड़ी खासियत है, कि ये रात के खाने को सुबह युटीलाइज कर लेते हैं.
