Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…

    By Tv36 HindustanApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– कोलकाता में सीसीएफसी क्लब एवं सायकल पोलो एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीसीएफसी ऑल इंडिया इनविटेशन कप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

    फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और केरल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें छत्तीसगढ़ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए केरल को 14-5 के बड़े अंतर से पराजित किया।
    पूनम ने छह गोल दागे, टीम का सामूहिक प्रदर्शन दमदार
    छत्तीसगढ़ की ओर से पूनम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 6 गोल दागे। उनके अलावा लक्ष्मी ने 4 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं खुशबू और रागनी ने 2-2 गोल कर स्कोर को मजबूत बनाया। पूरी टीम ने समन्वय और आक्रामक खेल का शानदार उदाहरण पेश किया।
    पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर
    पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम का सामना भारतीय प्रादेशिक सेना से हुआ। इस मैच में छत्तीसगढ़ को 13-3 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम चौथे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में भारतीय वायु सेना ने पहला और भारतीय थल सेना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
    खेल जगत में खुशी की लहर, पदाधिकारियों ने सराहा
    छत्तीसगढ़ महिला टीम की इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर है। भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के कोषाध्यक्ष तोषेंद्र वर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ के सचिव शशांक देशमुख सहित कई खेल पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर में बड़ी ठगी भंडाफोड़, मुंबई का युवक बना शिकार; नोट के सीरियल नंबर से जीता भरोसा, फिर इतने लाख लेकर फरार…
    Next Article कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट;तापमान 44°C तक जाने के है आसार; प्रदेश में ये सबसे गर्म स्थान, पारा 41.2°C पहुंचा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…

    April 14, 2026

    अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…

    April 14, 2026

    पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

    April 14, 2026

    अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…
    • अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…
    • पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
    • अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …
    • इंडेन कंपनी के रिकॉर्ड से होगा खुलासा, सिलिंडरों में कैसे कम हुई थी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?