Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वेदांता बॉयलर ब्लास्ट 13 मजदूरों की गई जान, पीएम ने जताया दुख और राहत राशि का ऐलान…
    छत्तीसगढ

    वेदांता बॉयलर ब्लास्ट 13 मजदूरों की गई जान, पीएम ने जताया दुख और राहत राशि का ऐलान…

    By Tv36 HindustanApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि कई लोगों की तलाश देर शाम तक जारी रही।

    घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले के बिजली संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
    हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग प्लांट गेट पर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि कई मजदूर अब भी लापता हैं, लेकिन प्रबंधन स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बचाव टीमों को तेजी से काम करने और हर प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
    फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक आशंका तकनीकी खराबी और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Post Views: 625

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज किस्मत इस पर होगी मेहरबान, और इसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    Next Article US टैरिफ घटा, भारत की बढ़ी ताकत IMF ने 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर इतने% किया…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?