Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान; तीनों सेनाओं का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा…
    राष्ट्रीय

    पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान; तीनों सेनाओं का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा…

    By Tv36 HindustanApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब थल, वायु और नौसेना संयुक्त रूप से थियेटर कमान के तौर पर काम करेंगी। पाकिस्तान से निपटने के लिए वेस्टर्न तो चीन से मुकाबले के लिए नार्दर्न थियेटर कमान होगी। हिंद महासागर के बड़े समुद्री क्षेत्र की रखवाली के लिए मैरीटाइम कमान बनेगी।

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने पिछले सैन्य संघर्षों के अनुभवों से सबक लेते हुए इनके ब्लू प्रिंट तैयार किए हैं।

    इन्हें अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजेंगे। फिर कैबिनेट समिति मुहर लगाएगी। CDS का विस्तारित कार्यकाल मई अंत में पूरा हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान के अवकाश ग्रहण करने के बाद CDS के साथ वाइस CDS का पद भी बनेगा।

    नए रोडमैप के तहत रक्षा बलों का भी विस्तार होगा। इसके अलावा, स्पेस और साइबर कमांड भी गठित करने की योजना है।

    जल्द मिलेंगी 4 नई फोर्स

    देश को डिफेंस जियो स्पेशियली एजेंसी, डेटा, ड्रोन और कॉग्नेटिव वॉरफेयर एक्शन फोर्स मिलेंगी। कॉग्नेटिव फोर्स ह्यूमन माइंड्स के बैटलफील्ड पर काम करेगी। प्रतिद्वंद्वी की सैन्य ताकत को मानसिक स्तर पर प्रभावित करने के तरीके अपनाएगी।

    वेस्टर्न कमान वायुसेना संभालेगी

    नया सैन्य ढांचा- इसमें 5 फोर स्टार जनरल होंगे। सीडीएस और तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ वाइस सीडीएस फोर स्टार जनरल होगा।
    लखनऊ-जयपुर में मुख्यालय- पाकिस्तान से लगी सीमा और नियंत्रण रेखा संभालने वाली वेस्टर्न कमान का मुख्यालय जयपुर तो चीन सीमा व एलएसी वाली कमान का हेडक्वार्टर लखनऊ में होगा।
    ये संभालेंगे कमान- वेस्टर्न कमान को वायुसेना और नॉर्दर्न कमान थल सेना संभालेगी। मैरीटाइम की जिम्मेदारी नौसेना को मिलेगी।
    कमानों का कमांडर- पश्चिमी कमान में सेना और उत्तरी कमान में वायु सेना का डिप्टी कमांडर होगा। मैरीटाइम में डिप्टी कमांडर का पद बारी-बारी से थल और वायु सेना के पास।

    10 साल में 5 बार चीन-पाकिस्तान से टकराव

    सैन्य सूत्रों के अनुसार, एक दशक में पाकिस्तान और चीन के साथ हुए 5 टकरावों से मिले कौशल, चुनौतियों और खामियों को फिल्टर कर नया ढांचा तैयार किया है। इनमें, पाकिस्तान के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 में 88 घंटे चला ऑपरेशन सिंदूर शामिल है। वहीं, चीन के खिलाफ 2017 के डोकलाम और 2020 के गलवान संघर्ष के सबक शामिल हैं।

    इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेवाओं की स्वतंत्र कार्रवाई में कम्युनिकेशन गैप और रिसोर्स ओवरलैप जैसी समस्याएं सामने आईं।

    ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार 88 ‎घंटे के भीतर तीनों सेनाओं का कम्पलीट इंटीग्रेशन देखा गया। मिसाइल‎ स्ट्राइक्स, ड्रोन स्वार्म, इलेक्ट्रॉनिक‎ वारफेयर और ग्राउंड फोर्स का ‎तालमेल भरपूर रहा।

    आजादी के बाद सबसे बड़ा सैन्य सुधार

    रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन के मुताबिक- यह 1947 के बाद सबसे बड़ा सैन्य‎ ओवरहॉल है। मई 2026 में पहली ‎थिएटर कमान सक्रिय होने पर हमारी ‎सेनाएं न सिर्फ जॉइंट होंगी, बल्कि ‎थिएटर-रेडी भी होंगी। ठीक ऑपरेशन‎ सिंदूर के 88 घंटों की तरह।

    हर ‎थिएटर में साइबर, स्पेस और स्पेशल‎ ऑपरेशंस सब-कमांड होंगी। तीनों‎ सेनाओं का कॉमन सप्लाई चेन और ‎मेंटेनेंस होगा। इंटेलिजेंस फ्यूजन‎ सेंटर्स होंगे। दो मोर्चों पर युद्ध के ‎प्रोटोकोल होंगे। संसाधन साझा करने ‎की ऑटोमैटिक व्यवस्था होगी। हर ‎थिएटर में साल में कम से कम दो ‎फुल-स्केल जॉइंट एक्सरसाइज होंगी।‎

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़े एवं ऐतिहासिक सुधार…
    Next Article CM हाउस में BJP कोर ग्रुप की पहली बैठक शुरू; UCC-महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा प्लान तैयार कई घंटों तक चला मंथन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को दिये इतने- इतने लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपएकी आर्थिक सहायता राशि की घोषणा…

    April 15, 2026

    सक्ती वेदांत प्लांट हादसा; अब तक इतने मजदूरों की हो गई मौत; 34 घायल, झारखंड से लेकर रायपुर तक पसरा मातम…

    April 15, 2026

    इम्युनिटी बढ़ाने वाला देसी सुपरफूड, घर पर बनाएं रागी-सहजन के लड्डू; नोट करें ले रेसिपी…

    April 15, 2026

    भारत हिंदू राष्ट्र नहीं; सुप्रीम कोर्ट के इन जस्टिस की बड़ी दलील, इन्होंने संविधान का दिया हवाला…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को दिये इतने- इतने लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपएकी आर्थिक सहायता राशि की घोषणा…
    • सक्ती वेदांत प्लांट हादसा; अब तक इतने मजदूरों की हो गई मौत; 34 घायल, झारखंड से लेकर रायपुर तक पसरा मातम…
    • इम्युनिटी बढ़ाने वाला देसी सुपरफूड, घर पर बनाएं रागी-सहजन के लड्डू; नोट करें ले रेसिपी…
    • भारत हिंदू राष्ट्र नहीं; सुप्रीम कोर्ट के इन जस्टिस की बड़ी दलील, इन्होंने संविधान का दिया हवाला…
    • CM हाउस में BJP कोर ग्रुप की पहली बैठक शुरू; UCC-महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा प्लान तैयार कई घंटों तक चला मंथन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?