मध्यप्रदेश:– राजधानी भोपाल में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ। जिसमे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तमाम नेता मौजूद रहे और आगामी चुनाव सहित पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक का आयोजन रविन्द्र भवन में किया गया। जिसकी जानकारी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ने दी।
