नई दिल्ली:– लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी सब भुल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है। कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी पर साधा पीएम मोदी ने निशाना। आपको बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस बिल के पास न होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर हार नहीं मानी है और बीजेपी-एनडीए इसे पारित कराने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर काम कर रही है।
