नई दिल्ली:– बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है। कपल जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा है। रविवार को दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर इस खास खबर को साझा किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
क्यूट फोटो से किया ऐलान
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी दुआ की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दुआ पापा रणवीर की गोद में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा है। इसी खास अंदाज में कपल ने इशारा किया कि दुआ को जल्द ही भाई या बहन मिलने वाला है।
सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाइयों की बौछार
पोस्ट सामने आते ही बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। ताहिरा कश्यप, भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने कपल को दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी।
2018 में शादी, 2024 में बनी थी पहली बार मां
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। साल 2024 में उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ था, जिसके बाद से दीपिका फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में
दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग और अल्लू अर्जुन के साथ राका में नजर आ सकती हैं। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फैंस का इंतजार बढ़ा
अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है उस दिन का, जब इस स्टार कपल के घर एक और नन्हा मेहमान कदम रखेगा।
