Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…
    समाचार

    जनगणना से घर बैठे करें स्वगणना, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का होगा पंजीयन…

    By Tv36 HindustanApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जनगणना 2027 को लेकर अब तैयारी काफी तेज हो चुकी है। जनगणना करने वाले गणनकों (प्रगणकों) की ट्रेनिंग होगी। देश में पहली बार डिजिटल प्लेटफार्म से होने जा रही जनगणना में किसी को गणनक के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले माह सात मई से लोग खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे स्वगणना कर सकेंगे।
    सरकार ने पहली बार स्वजगणना की सुविधा दी
    सरकार की ओर से स्वगणना की पहली बार सुविधा दी गई है। स्वगणना में एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही परिवार का पंजीयन हो सकेगा। माना जा रहा है कि इससे प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी। जनगणना को लेकर जनपद में तेजी से तैयारी चल रही है। गणनकों और सुपरवाइजरों की तैनाती का कार्य लगभग पूरी हो चुकी है, जिनका रविवार से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। तहसील और नगर निगम व नगर पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग होगी।
    जनगणना के पहले चरण में 21 मई तक स्वगणना की सुविधा रहेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 सवाल पूछेंगे और स्वगणना का सत्यापन भी करेंगे। जो व्यक्ति जहां रहता है, उसकी गणना वहीं की जाएगी। स्वगणना करने वाले लोग आनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार और घर से जुड़ी सभी जानकारी खुद भर सकेंगे।
    ऐसे करें स्वगणना
    इसमें सबसे पहले पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी (वैकल्पिक) दर्ज कर पंजीकरण करना होगा। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही परिवार का पंजीयन हो सकेगा। पंजीकरण के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसी दौरान अपनी पसंद की भाषा भी चुननी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसके बाद अपने घर का पूरा पता भरना होगा। साथ ही मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सटीक लोकेशन भी तय करनी होगी।
    ड्यूटी कटवाने वालों की मेडिकल जांच होगी
    जनगणना में ड्यूटी कटवाने वालों की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। तमाम लोग ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि सीएमओ को पत्र भेजकर मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा गया है। बोर्ड की अनुशंसा पर ही ड्यूटी काटी जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम होना है। इसके लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए लगभग 17 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

    Post Views: 445

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसच्चा प्रेम के लिए जरूर नहीं है फालतू का टेंशन, प्रेमानंद जी ने बताया…
    Next Article अगर आपका गन्ने का जूस पीने का मन है, लेकिन गर्मी में बाहर नहीं जाना चाहते घर पर ही इन चीजों से करें तैयार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग…

    September 2, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 2, 2026

    बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम…

    September 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग…
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?