नई दिल्ली:– राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, तो वहीं, सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा और BJP पर निशाना साधा
वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी बड़ी होगी, संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति बड़ा नहीं होता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – स्वागत है उनका
वहीं राघव चड्ढा समेत 7 राजयसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी में नियति भी है नियत भी है, सबका विश्वास भाजपा, NDA और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ता जा रहा है, इसलिए आप वाले भी आ रहे है, वे भी बीजेपी की रीती निति से प्रभावित है, पार्टी में उनका स्वागत है।
