Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस यदि गायब हो जाता है तो,जानें कहां होगी शिकायत और तरीका…
    समाचार

    प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस यदि गायब हो जाता है तो,जानें कहां होगी शिकायत और तरीका…

    By Tv36 HindustanApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें देखने को मिल रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर रिचार्ज के बाद कम बैलेंस अपडेट होने की शिकायतें कर रहे हैं। आपको भी ऐसी ही कोई शिकायत है, तो आप ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए समस्या को सुलझा सकते हैं। कई राज्यों में पेमेंट और रिचार्ज से संबंधित शिकायतों के लिए खास नंबर भी जारी किए गए हैं।

    से अलग-अलग राज्यों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए गए हैं, तब से शिकायतों का सिलसिला जारी है। कहीं मीटर का बैलेंस कम होने पर कनेक्शन कटने से लोग परेशान हैं, तो कहीं बैलेंस रिचार्ज कराने पर पूरी राशि ना मिलने से। अगर आप भी बिल पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी समस्या झेल रहे हैं, तो घर बैठे इसकी शिकायत कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि कई राज्यों ने पेमेंट और रिचार्ज आदि से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग नंबर और ईमेल पते भी जारी किए हैं।

    सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने पर पूरा बैलेंस ना मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आवाज उठाने के साथ-साथ अगर आप अपनी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी समस्या को ईमेल, ऐप और कॉल के जरिए भी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

    कॉल पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायत करने के लिए 1912 एक कॉमन नंबर है। हालांकि आप खास पेमेंट या रिचार्ज से जुड़ी शिकायत खास नंबर पर कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    उत्तर प्रदेश (UPPCL) — 1800-202-240 (BillDesk) / 1800-202-1810 (PayU)
    बिहार (NBPDCL/SBPDCL) — 1800-345-6198 (स्मार्ट मीटर स्पेशल डेस्क)
    मध्य प्रदेश (MPWZ/MPCZ) — 1800-233-1266 / 1912
    राजस्थान (Jaipur/Jodhpur) — 1800-180-6507 / 1800-180-6045
    दिल्ली (Tata Power-DDL) — 1800-208-9124 / 19124
    महाराष्ट्र (MSEDCL) — 022-26478246 (पेमेंट गेटवे हेल्पडेस्क) / 1800-233-3435
    असम (APDCL) — 8876100100 (प्रीपेड सपोर्ट) / 0361-2313200
    हरियाणा (DHBVN/UHBVN) — 1800-180-4334 / 1800-180-1550

    गौर करने वाली बात है कि आपको कॉल करने से पहले अपनी कस्टमर आईडी, रिचार्ज की राशि, ट्राजैक्शन आईडी, रिचार्ज का दिन और समय जैसी जानकारी तैयार रखनी होगी। ये तमाम जानकारी आपकी शिकायत दर्ज करने के लिए मांगी जाएगी।

    आप चाहें, तो ऐप के जरिए भी पेमेंट और रिचार्ज से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट मीटर के लिए उपलब्ध ऑफिशियल ऐप को इस्तेमाल करना होगा। राज्य के अनुसार स्मार्ट मीटर ऐप कुछ इस तरह हैं।

    उत्तर प्रदेश – UPPCL Smart Consumer ऐप
    बिहार – Bihar Bijli Smart Meter ऐप
    मध्य प्रदेश – Smart Bijlee ऐप
    राजस्थान – Bijli Mitra ऐप
    दिल्ली – TPDDL Connect ऐप
    महाराष्ट्र – Mahavitaran (MSEDCL) ऐप
    असम – myBijli ऐप
    छत्तीसगढ़ – More Bijlee ऐप
    हरियाणा – DHBVN / UHBVN Consumer ऐप

    इन ऐप्स की होम स्क्रीन पर आपको मेन्यू का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आपको Feedback या Consumer Complaints के ऑप्शन पर जाना है।

    इसके बाद आप अपनी पूरी बात को अच्छे से समझाएं।
    अपनी शिकायत में रिचार्ज से पहले की राशि, रिचार्ज कराने के बाद उपलब्ध राशि, रिचार्ज
    अमाउंट, ट्राजेक्शन आईडी, दिन और समय आदि सब बताना होगा।
    शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा।
    उसकी मदद से आप अपनी शिकायत का स्टेटस देख पाएंगे।ऐप के जरिए करें शिकायत

    शिकायत के तमाम तरीकों में ईमेल के जरिए शिकायत करने को सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। कुछ लोगों से बात करने पर पता चला है कि ईमेल के जरिए शिकायत करने के बाद उनकी रिचार्ज से जुड़ी समस्या सुलझा दी गई। इसके लिए आपको अपने राज्य के अनुसार ईमेल आईडी का पता होना चाहिए।

    उत्तर प्रदेश (UPPCL): – payment.uppcl@billdesk.com (BillDesk)/ uppcl.support@payu.in (PayU)
    बिहार (NBPDCL): billing.nbpdcl@gmail.com / revenue.nb@gmail.com
    बिहार (SBPDCL): itcell.sbpdcl@gmail.com
    दिल्ली (Tata Power-DDL): customercare@tatapower-ddl.com
    महाराष्ट्र (MSEDCL): helpdesk_pg@mahadiscom.in
    मध्य प्रदेश (MPWZ): customercare@mpwz.co.in
    हरियाणा (UHBVN): 1912@uhbvn.org.in
    हरियाणा (DHBVN): 1912@dhbvn.org.in
    असम (APDCL): support@apdcl.org
    राजस्थान (Jaipur Discom): helpdesk@jvvnl.org
    ईमेल में अपनी समस्या को विस्तार से बताएं। रिचार्ज से पहले का बैलेंस, रिचार्ज की राशि, रिचार्ज के बाद उपलब्ध हुई राशि के साथ-साथ ट्रांजेक्शन आईडी, रिचार्ज कराने का दिन और समय जैसी डिटेल्स भेजें। ईमेल में रिचार्ज की रसीद भी जरूर अटैच करें।

    Post Views: 305

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस पार्टी में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका, महज 24 घंटों में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स…
    Next Article मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की शिष्टाचार सौजन्य मुलाकात…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आर्थिक तंगी से हैं परेशान दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर…

    July 21, 2026

    क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे…

    July 21, 2026

    माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे ये मंत्री…

    July 21, 2026

    प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी…

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आर्थिक तंगी से हैं परेशान दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर…
    • क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे…
    • माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे ये मंत्री…
    • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी…
    • PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?