नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में धन, सुख, समृद्धि, विवाह, संतान सुख और करियर में सफलता दिलाने वाले माने जाते हैं। यदि कुंडली में गुरु कमजोर हो, विवाह में बाधा हो, आर्थिक तंगी चल रही हो या घर में तनाव बना रहता हो, तो गुरुवार के ये उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। आइए जानिए गुरुवार के अचूक उपाय—
- भगवान विष्णु की पूजा करें
गुरुवार सुबह स्नान कर पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और केला अर्पित करें। - केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं, हल्दी लगाएं और दीपक जलाकर पूजा करें। मान्यता है कि इससे विवाह और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। - पीली चीजों का दान करें
चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, केसर, केला या बेसन की मिठाई का दान करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है। - बृहस्पति मंत्र का जाप करें
“ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भाग्य मजबूत होता है और कार्यों में सफलता मिलती है। - व्रत रखें
गुरुवार का व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। व्रत में पीले फलाहार लें और नमक से परहेज करें। - गरीबों को भोजन कराएं
जरूरतमंद लोगों को भोजन, केला या मिठाई खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति और बरकत आती है। - घर में करें विष्णु सहस्त्रनाम पाठ
यदि संभव हो तो घर में विष्णु सहस्त्रनाम या श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें। इससे नकारात्मकता दूर होती है। - इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार को बाल, नाखून और दाढ़ी न कटवाएं। इस दिन कपड़े धोने और घर में झगड़ा करने से भी बचें।
विशेष मान्यता:
गुरुवार को श्रद्धा और नियम से किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और रुके हुए कामों में गति मिलती है।
