दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्री पेड मोबाइल प्लानों में 25 फीसदी तक की बढाेतरी करने की घोषणा की है जो 26 नवंबर से प्रभावी होगी।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि टैरिफ प्लान के साथ ही डाटा टॉप अप दरों में भी बढोतरी की गयी है। कंपनी ने 28 दिन की वैद्यता वाले 79 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 99 रुपये का कर दिया है। इसी तरह से 149 वाले प्लान को 179 रुपये, 219 रुपये के प्लान को 265 रुपये, 249 रुपये के प्लान को 299 रुपये और 298 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 359 रुपये कर दिया है।
इसी तरह से 56 दिनों की वैद्यता वाले 399 रुपये के प्लान को 479 रुपये, 449 रुपये केे प्लान को 549 रुपये कर दिया गया है। 84 दिनों की वैद्यता वाले 379 रुपये के प्लान को 455 रुपये, 598 रुपये वाले प्लान को 719 रुपये 698 रुपये वाले प्लान को 839 रुपये कर दिया गया है। 365 दिनों की वैद्यता वाले 1498 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 1799 रुपये और 2498 रुपये के प्लान को 2999 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार 3 जीबी डाटा वाा 48 रुपयेे के प्लान को बढ़ाकर 58 रुपये, 12 जीबी डेटा वाले 98 रुपये के प्लान को 118 रुपये और 50 जीबी डेटा वाले 251 रुपये के प्लान को 301 रुपये कर दिया गया है।
कंपनी ने कहा कि पूंजी पर तर्कसंगत रिटर्न प्रदान करने के लिए प्रति मोबाइल उपभोक्ता का औसत राजस्व (एआरपीयू) को 200 रुपये और अंतत: 300 रुपये करने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुये टैरिफ में बढोतरी की गयी है।