नीलेश तिवारी
कोरिया, 22 नवंबर। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय समेत भाजपा के नेतागण मौजूद थे. दरअसल देश के प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर के दिन भगवान बिरसा मुंडा जयंती दिवस को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है. जिसको लेकर वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से पुरे देश में 15 नवंबर से 22 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है.
इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ वनवासी कल्याण आश्रम में जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वनांचल क्षेत्र से बच्चों को एकत्रित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के आदिवासी नेता दृगपाल सिंह ने जिम्मेदारी उठाते महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया. बच्चों ने निबंध, नृत्य एवं कविता के माध्यम से अपना हुनर लोगों के सामने प्रस्तुत किया एवं आयोजक की तरफ से बच्चों को इनाम एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए. कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखने को मिला. वहीं अभिभावकों ने दृगपाल सिंह के कार्य की सराहना की.
Previous Articleराज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में चंचल ने जीता स्वर्ण
Next Article एयरटेल के टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढोतरी