Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    कोरबा

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…

    By Tv36 HindustanMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



    कोरबा:–कटघोरा ब्लॉक के धनरास में सुशासन तिहार का शुभारंभ
    जनसमस्या निवारण शिविर में 332 आवेदन प्राप्त, 103 का मौके पर निराकरण
    जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


    शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त कुल 332 आवेदनों में से 103 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायत, राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा इस दौरान हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।


    कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि 01 मई से 10 जून तक जिले में कुल 37 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न ग्राम पंचायतों को क्लस्टरवार शामिल किया गया है।


    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की गई हैं और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भी जनता को योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपने क्षेत्र में लगे शिविरों में आसानी से आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों को मुफ्त चावल, नल कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि तथा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा धान बोनस, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, रामलला दर्शन, सरस्वती साइकिल योजना और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी गाँव में अचानक पहुंचकर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।


    कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नित नई विकास योजनाएँ बनाई जा रही हैं और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने की अपील की।
    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर सभी विभागों की उपस्थिति से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ लेने में आसानी होती है। जनपद सदस्य श्रीमती झूल बाई गोविंद ने भी शिविर की सराहना की।
    शिविर में प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री तन्मय खन्ना, जनपद सीईओ श्री यशपाल सिंह सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया।
    शिविर में ग्रामीणों को अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित किया गया जिसमें हितग्राहियों को 100 दिन का रोजगार पूर्ण होने पर जॉब कार्ड, सात हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, तीन हितग्राहियों को केसीसी ऋण का चेक, ऋण पुस्तिका का वितरण, कृषि सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन, मत्स्य पालन हेतु मछली जाल और आइस बॉक्स प्रदान किया गया।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला प्रशासन एवं अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी से बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार…
    Next Article प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?