Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    समाचार

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    By Tv36 HindustanMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में एक मई से भारी बढ़ोतरी की है। 19 किलों वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब इंदौर में यह सिलिंडर 3179 रुपये में मिलेगा। पहले ही सिलिंडर की कमी से जूझ रहे होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह महंगाई का एक बड़ा झटका है, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलिंडर के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और एक मई को इसमें बड़ी बढ़ोतरी की गई। अब तक 2186 रुपये में मिल रहा 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर अब 3179 रुपये में मिलेगा।
    होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर दोहरी मार
    कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी पहले से बनी हुई है और शहर के छह हजार के करीब होटल और रेस्टोरेंट परेशानी से जूझ रहे हैं। अब कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होने से लागत बढ़ेगी और इसका असर आमजन पर पड़ेगा। छोटे दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना अब और मुश्किल होने वाला है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बीते दो माह में चार बार बढ़े हैं और इसमें 1344 रुपये की बढ़ोतरी हुई। एक मई को 993 रुपये दाम बढ़े हैं। इससे पहले एक अप्रैल को भी 19 किलो के गैस सिलिंडर के दाम में 196 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में यह सिलिंडर 1990 रुपये में मिल रहा था। वहीं 7 मार्च को कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 115 रुपये और एक मार्च को 40 रुपये बढ़ाए गए थे।
    पांच किलो वाले सिलिंडरों के दाम में भी इजाफा
    कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों के दाम बढ़ाए जाने के अलावा पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं। इसमें यह सिलिंडर अब 241 रुपये महंगा मिलेगा। एफटीएल (मुक्त व्यापार एलपीजी) सिलिंडर 1753 रुपये में मिलेगा, जो अब तक 1512 में मिल रहा था। वहीं अन्य पांच किलो का 879 रुपये में मिलेगा, जो अब तक 638 रुपये में मिल रहा था। एफटीएल सिलिंडर का उपयोग मुख्य रूप से छोटे प्रतिष्ठानों और सीमित व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसपर सब्सिडी नहीं दी जाती है।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    Next Article आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?