नई दिल्ली:– हर इंसान की इच्छा होती है। उसका खुद का घर और गाड़ी हो। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते है। लेकिन ये मेहनत तब बेकार हो जाती है, जब घर में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। कई बार हम घर में ऐसी चीजे ले आते है। जिसकी वजह से हमारे घर का वास्तु बिगड़ जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इस वजह से व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों ही तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन चीजों को तुरंत घर से बाहर निकल दे, तो चलिए जानते है उन चीजों के बार में ,,,
घर से हटाएं ये चीजें
= घर में कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ये पौधे धन से संबंधित समस्याएं लाते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। कांटों से भरे पौधे जैसे कैक्टस, घर के भीतर लगाने से परेशानी हो सकती है।
= घर में कभी भी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुराने जूते-चप्पल या किसी भी तरह का कबाड़ इकट्ठा न होने दें। यह सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट पैदा करता है।
= घर के मंदिर या किसी भी जगह पर देवी-देवताओं की टूटी हुई या खंडित मूर्ति रखे से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ मानी गई हैं। इन मूर्तियों को सम्मानपूर्वक किसी बहती हुई जलधारा में विसर्जित कर देना चाहिए।
= घर में बंद या खराब घड़ी रखने से बचना चाहिए। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी का अर्थ होता है कि जीवन में प्रगति रुक गई है। इससे घर में रहने वालों की उन्नति में रुकावट आती है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
= घर में महाभारत युद्ध का चित्र नहीं लगाना चाहिए। इस चित्र में युद्ध और कलह का संकेत होता है, जिससे घर के सदस्यों के बीच मतभेद और विवाद बढ़ सकते हैं। यह मानसिक शांति को भी प्रभावित कर सकता है।
= वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में टूटा या चटका हुआ कांच रखने से क्लेश और नकारात्मकता बढ़ती है। इसे तुरंत बदल देना चाहिए।
