Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 15660 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, मित्तल परिवार और अदार पूनावाला होंगे…
    समाचार

    15660 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, मित्तल परिवार और अदार पूनावाला होंगे…

    By Tv36 HindustanMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक का ऐलान हो गया है। दिग्गज उद्योगपति और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीदने का समझौता कर लिया है। यह डील करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,600 करोड़ रुपये) में हुई है, जो रॉयल्स की ग्लोबल वैल्यू को दर्शाती है।

    मालिकाना हक का नया गणित, किसके पास कितनी हिस्सेदारी?
    इस नए समझौते के बाद राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड का ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा। मित्तल परिवार के पास टीम की सबसे ज्यादा यानी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के पास 18 प्रतिशत हिस्सा होगा। मौजूदा मालिक मनोज बडाले और कुछ अन्य निवेशकों के पास बाकी बची 7 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। मनोज बडाले टीम के साथ जुड़े रहेंगे ताकि पुराने और नए मैनेजमेंट के बीच तालमेल बना रहे।
    क्यों टूटी पिछली डील?
    खबरों की मानें तो इससे पहले काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की सफल बोली लगाई थी। लेकिन आखिरी समय में उन्हें पैसों के इंतजाम में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह डील पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद मित्तल परिवार और पूनावाला ने मैदान में उतरकर इस ऐतिहासिक सौदे को अंजाम दिया।

    सिर्फ आईपीएल ही नहीं, पूरा रॉयल्स परिवार बिका
    यह 1.65 बिलियन डॉलर की कीमत सिर्फ आईपीएल टीम के लिए नहीं है। राजस्थान रॉयल्स के पास दुनिया की दो और बड़ी टीमें हैं, दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरिबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स। यह सौदा इन तीनों टीमों की एंटरप्राइज वैल्यू को मिलाकर किया गया है। हालांकि, इसे पूरी तरह लागू होने के लिए अभी बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जैसी अथॉरिटीज से मंजूरी मिलना बाकी है, जो 2026 के आखिरी महीनों तक मिल सकती है।
    राजस्थान से है लक्ष्मी मित्तल का रिश्ता
    टीम खरीदने के बाद लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा कि उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान से है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स उनके लिए सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि एक जज्बात है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस महान टीम का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मैदान के किनारे बैठकर फैंस के साथ टीम को चीयर करने का इंतजार कर रहा हूं।’ वहीं, आदित्य मित्तल ने कहा कि वे राजस्थान रॉयल्स की नई प्रतिभाओं को निखारने वाली विरासत को और आगे ले जाना चाहते हैं।

    अदार पूनावाला और मनोज बडाले का रिएक्शन
    अदार पूनावाला ने आदित्य मित्तल के साथ इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि वे टीम की लंबी सफलता के लिए काम करेंगे। वहीं, टीम के पुराने सर्वेसर्वा मनोज बडाले ने कहा कि मित्तल परिवार और पूनावाला जैसे बड़े नामों का टीम में आना गौरव की बात है। उन्होंने फैंस और खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को ‘हल्ला बोल’ की पहचान दिलाई।

    Post Views: 425

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया ये हौसला…
    Next Article सरायपाली में सनसनी शिशुपाल पर्वत से गिरकर दो की मौत, प्रेम प्रसंग की…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…

    June 25, 2026

    इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…

    June 25, 2026

    इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…
    • इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…
    • इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…
    • सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?