भोपाल :– पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को मिली शानदार बढ़त और जीत को लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देशभर में बीजेपी द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूँ- पीएम मोदी
बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए कर लिखा कि, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है। ये चुनाव “हमेशा याद रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि “जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूँ। जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे.
पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत- मोदी
मोदी ने आगे लिखा कि “पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती।” “मैं उन सभी को सलाम करता हूं। जिन्होंने वर्षो से जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।”
