Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे इतने कंपनियों के लाइसेंस…
    समाचार

    सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे इतने कंपनियों के लाइसेंस…

    By Tv36 HindustanMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकार ने भारतीय बाजारों में सिंथेटिक पनीर की बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फैसला लिया है बाजारों से कम पोषण वाला और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सिंथेटिक पनीर को बाजार से पूरी तरह से बादर किया जाए।

    FSSAI के दो अधिकारियों ने जानकारी दी कि, नकली पनीर को बिक्री को रोकने को लेकर बनाई गई एक उच्च स्तरीय कमेटी ने इससे जुड़ प्रस्ताव को अक्टूबर 2025 में अंतिम रूप दिया था, जिसे मार्च 2026 में हुई बैठक में आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
    सिंथेटिक पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध की तैयारी
    अधिकारियों ने बताया कि, कमेटी का मानना है कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी उत्पादक देश है,लेकिन इसके बाद भी बाजार में बड़ी मात्रा में सस्ता सिंथेटिक पनीर बेचा जा रहा है। जो दिखने में असली पनीर की तरह होता और स्वाद में भी मिलता-जुलता होता है। जिससे आम ग्राहकों के लिए असली और नकली पनीर में फर्क करने मुस्किल हो जाता है और वो गलती से नकली पनीर का सेवन कर लेते हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। साथ ही ये नकली पनीर कई बिमारियों को भी बढ़ावा देते हैं।
    1,000 कंपनियां बना रही सिंथेटिक पनीर
    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 1,000 कंपनियों के पास सिंथेटिक पनीर बनाने का लाइसेंस है। लेकिन अब FSSAI इसे बाजार से चकणबद्ध तरीके से हटाने की प्लानिंग कर रही है। वर्तमान में सिंथेटिक पनीर की बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं है। नई नीति के अंतर्गत अब नए लाइसेंस जारी किए जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा जिन कंपनियों के पास सिंथेटिक पनीर का लाइसेंस है उन्हें मौजूदा स्टॉक को खत्म करने और उत्पादन बंद करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

    क्यों लिया गया फैसला?
    अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से बाजार में ‘सिंथेटिक पनीर’ का चलन तेजी से बढ़ा है। यह पनीर का एक सस्ता विकल्प है। जिसे ताजे दूध की जगह पाम ऑयल, मिल्क पाउडर, स्टार्च और इमल्सीफायर्स से बनाया जाता है। सिंथेटिक पनीर दिखने में बिलकुल असली पनीर की तरह होता है। लेकिन गुणवत्ता और पोषण के मामले में ये असली दूध से बने पनीर के मुकाबले काफी कम होता है। सिंथेटिक पनीर के सस्ते होने के कई रेस्तरां में उपयोग किया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को भ्रम होता है। FSSAI अब इसी से निपटने के लिए नई नीति लागू कर रही है।

    भारत में बढ़ रहा पनीर का बाजार
    भारत में पनीर प्रोटीन को प्रमुख स्रोत माना जाता है, खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में। यही कारण है कि भारत में पनीर का बाजार लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ो के मुताबकि, देश में पनीर का बाजार 10.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2033 तक भारतीय पनीर बाजार के 22.1 अरब डॉलर के आसपास पहुंच सकता है, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 8.7% रहने की संभावना है।
    FSSAI के मुताबिक, बाजार में असली ब्रांडेड पनीर की कीमत करीब 450 रुपये प्रति किलो तक होती है, वहीं, खुले में बिकने वाले सिंथेटिक पनीर 250 से 300 रुपये प्रति किलो की दाम पर बिकते हैं। जिससे ग्रहक आसानी से सिंथेटिक पनीर की ओर आकर्षित होता है। इसके अलावा सिंथेटिक पनीर के लिए भी हानिकारक है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत कम और फैट बहुत ज्यादा होता है। जिसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध पैदा हो सकता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकता है।

    Post Views: 275

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए इतने करोड़ रूपये स्वीकृत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए इतने करोड़ रूपये स्वीकृत…

    May 6, 2026

    सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान…

    May 6, 2026

    शादी से लौट रहे 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार, 2 की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर…

    May 6, 2026

    पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की कवायद तेज, इतने मई को नए CM का शपथ ग्रहण संभव…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे इतने कंपनियों के लाइसेंस…
    • रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए इतने करोड़ रूपये स्वीकृत…
    • सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान…
    • शादी से लौट रहे 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार, 2 की जिंदा जलकर मौत, 1 की हालत गंभीर…
    • पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की कवायद तेज, इतने मई को नए CM का शपथ ग्रहण संभव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?