रायपुर :– सीएम हाउस घेराव प्रदर्शन के बाद बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव भी किया, जिससे कई जवान घायल हो गए।
रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में दर्ज FIR के अनुसार, 700 से 1000 अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय कर्मचारी पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी मोहन ध्रुव, माडवी बुधरा, रमेश कुडियाम, जैनेन्द्र कुमार नाग, भोलेन्द्र ठाकुर, सोमा मडकाम, रामसिंह कवाची, उन्दाम राजू, अनिल भारती और सोयम मुकेश घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
