Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज यहां भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, IPL मैच पर छाया बारिश का साया, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…
    RAIPUR

    आज यहां भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, IPL मैच पर छाया बारिश का साया, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…

    By Tv36 HindustanMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम तेज हवाओं, बादलों और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में मौसम का असर साफ तौर पर देखने को मिला। कई इलाकों में तेज आंधी के कारण कुछ समय के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन गया, वहीं भिलाई में तेज हवाओं के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी रायपुर में आज होने वाले IPL मुकाबले RCB और मुंबई इंडियंस पर मौसम की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मैच के दौरान बारिश होने की स्थिति में खेल बाधित हो सकता है, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों की चिंता बढ़ गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से झारखंड तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यही सिस्टम प्रदेश में मौसम परिवर्तन की मुख्य वजह माना जा रहा है।
    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

    हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। इसके बाद प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी दोबारा तेज हो सकती है।
    पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

    राजधानी रायपुर में रविवार को भी मौसम का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानों की रकम में बड़ा खेल: सरगुजा के 28 करोड़ बैंक घोटाले पर इसकी एंट्री..
    Next Article ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ये संगीन आरोप…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…

    May 10, 2026

    अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

    May 10, 2026

    …तो इसलिए कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें पुराना किस्सा…

    May 10, 2026

    ये केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम सीएम साय…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…
    • अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर
    • …तो इसलिए कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें पुराना किस्सा…
    • ये केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम सीएम साय…
    • 40°C में भी नहीं खलेगी गर्मी, रोज घर से निकलने से पहले पिएं ये देशी ड्रिंक; मिलेगी दूध से भी ज्यादा शक्ति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?