Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…

    By Tv36 HindustanMay 11, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु :-:राजनीति इन दिनों तेजी से बदलते घटनाक्रमों के दौर से गुजर रही है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के सत्ता के करीब पहुंचने के बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम और वीसीके जैसे दलों के समर्थन से टीवीके बहुमत के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। इसी बीच विपक्षी दल AIADMK के भीतर भी असंतोष और मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

    राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूदा नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं। कुछ नेता टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में नजर आ रहे हैं, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

    AIADMK नेताओं की अलग-अलग बैठकों ने बढ़ाई चर्चा

    रविवार को AIADMK के वरिष्ठ नेता सी वी षणमुगम और एसपी वेलुमणि ने अपने समर्थक विधायकों और जिला स्तर के नेताओं के साथ बैठक की। दूसरी तरफ पार्टी महासचिव ईके पलानीस्वामी ने भी अलग से जिला सचिवों की मीटिंग बुलाई।

    सूत्रों का दावा है कि बागी नेताओं की बैठक में पार्टी के कई विधायक शामिल हुए। इसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा में होने वाले संभावित फ्लोर टेस्ट को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

    TVK को समर्थन देने की चर्चा तेज

    राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि AIADMK का एक वर्ग विधानसभा में टीवीके सरकार को समर्थन दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेताओं का मानना है कि बदलते राजनीतिक माहौल में पार्टी को नई रणनीति अपनानी चाहिए।

    बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से दूरी बनाने का सुझाव भी दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लगातार हो रही बैठकों ने सियासी अटकलों को और बढ़ा दिया है।

    चुनावी हार के बाद बढ़ा असंतोष

    AIADMK के भीतर बढ़ते विवाद की एक बड़ी वजह हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है। कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पार्टी लगातार जनता का भरोसा खोती जा रही है।

    राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं ने चुनाव परिणाम आने के बाद ही टीवीके के साथ सहयोग की संभावना पर चर्चा शुरू कर दी थी। हालांकि शुरुआती दौर में इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद नाराज नेताओं ने अपने समर्थक विधायकों को एकजुट करना शुरू कर दिया।

    पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि कई विधायक भविष्य की राजनीति को देखते हुए नए विकल्प तलाश रहे हैं।
    TVK नेतृत्व से संपर्क की खबरें

    सूत्रों के मुताबिक, AIADMK के कुछ नेताओं ने टीवीके के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क भी किया है। चर्चा है कि सी वी षणमुगम ने टीवीके के नेताओं के साथ संभावित राजनीतिक सहयोग को लेकर बातचीत की।

    हालांकि टीवीके की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि विजय चाहते हैं कि यदि कोई विधायक टीवीके के साथ आता है तो उसे पहले अपनी पार्टी छोड़नी होगी। यही वजह है कि कई विधायक अभी खुलकर सामने आने से बच रहे हैं।

    विधानसभा चुनाव में बदले राजनीतिक समीकरण

    हालिया विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 59 सीटें मिलीं।

    AIADMK को केवल 47 सीटों पर जीत मिली, जिसके चलते पार्टी विपक्ष का दर्जा भी हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पीएमके को 4 सीटें मिलीं। सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और आईयूएमएल को दो-दो सीटें हासिल हुईं। भाजपा, डीएमडीके और एएएमके को एक-एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

    आने वाले दिनों पर टिकी नजरें

    तमिलनाडु में सरकार गठन और संभावित फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो चुका है। AIADMK के भीतर जारी उठापटक आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी के भीतर मतभेद और बढ़ते हैं तो तमिलनाडु में एक नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।

    Post Views: 245

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…
    Next Article कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…

    May 11, 2026

    BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…

    May 11, 2026

    विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…

    May 11, 2026

    पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    • BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    • विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…
    • अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?