Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…
    समाचार

    इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे…

    By Tv36 HindustanMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कहावत है कि जिसने गूलर का फूल देख लिया, उसका भाग्य चमक जाता है। यह भी कहा जाता है कि गूलर का सेवन करने वाला वृद्ध भी युवा हो जाता है। आजकल अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं और डायबिटीज जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट गूलर के सेवन की सलाह देते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

    औषधीय गुणों से भरपूर गूलर
    आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गूलर न सिर्फ आसानी से मिलने वाला फल है, बल्कि इसकी छाल और दूध औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और ब्लड शुगर को काबू में रखने में बेहद कारगर साबित होता है।
    गूलर एक छोटा, सुंदर और पतझड़ वाला पेड़ होता है, जिसका तना अक्सर टेढ़ा-मेढ़ा दिखाई देता है और इसकी शाखाएँ ऊपर की ओर फैली होती हैं। यह पेड़ अपनी अनोखी बनावट के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है और प्राकृतिक सौंदर्य में विशेष स्थान रखता है।

    तने और शाखाओं पर लगने वाले फल
    गूलर की सबसे खास बात यह है कि इसके छोटे-छोटे फल सीधे तने और मोटी शाखाओं पर उगते हैं। यह विशेषता इसे अन्य पेड़ों से अलग बनाती है और देखने में बेहद आकर्षक लगती है।

    गूलर फल के फायदे और उपयोग
    इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि इसके छोटे-छोटे फल तने और मोटी शाखाओं पर सीधे लगते हैं। यही वजह है कि इसे देखकर दूसरे पेड़ों से अलग आसानी से पहचाना जा सकता है। पके हुए गूलर के फल मीठे और पौष्टिक होते हैं। इन्हें लोग सीधे खा सकते हैं या फिर सब्जी बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
    गूलर के फल, छाल और दूध में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन तत्वों के कारण यह पेड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, अपच, पेट फूलने जैसी आम समस्याओं में आराम पहुंचाता है।

    डायबिटीज में फायदेमन्द
    डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए गूलर खास तौर पर उपयोगी है। इसके फल और छाल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
    स्किन के लिए फायदेमन्द
    इसके अलावा, त्वचा की समस्याओं जैसे फुंसी, खुजली और एक्जिमा में भी काफी राहत देता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रक्षा शक्ति बढ़ाते हैं और सूजन कम करने में सहायक होते हैं। गूलर का सेवन शुरू करने से पहले एक बार आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें।

    गूलर का सेवन कैसे करें ?
    गूलर का सेवन कई लोग इन्हें सब्जी बनाकर भी खाते हैं। छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पाचन और शुगर दोनों पर अच्छा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गूलर को लगातार लेने से शरीर स्वस्थ और तरोताजा रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन संबंधी परेशानियों से बचाने में मदद करता है।

    पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण
    गूलर का पेड़ पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यह तेजी से बढ़ता है और अच्छी छाया देता है। इसके फल पक्षियों और अन्य जानवरों के लिए भोजन का अच्छा स्रोत हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में यह पेड़ आसानी से मिल जाता है।

    Post Views: 455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे ये नेता…
    Next Article दूसरी बार इस राज्य के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा; इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…

    May 12, 2026

    गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…

    May 12, 2026

    MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…

    May 12, 2026

    लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…
    • गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…
    • MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…
    • लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…
    • दूसरी बार इस राज्य के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा; इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?