Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने इतने महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें…
    समाचार

    Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने इतने महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें…

    By Tv36 HindustanMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मिडिल-ईस्ट में जारी संकट के कारण दुनियाभर में ईंधन की समस्या खड़ी हो गई है। इसका असर जेट ईंधन की कीमतों पर भी पड़ा और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित करने का ऐलान किया है।

    कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दिल्ली से जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी की गई है उनमें शिकागो और नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं। इसके अलावा, एयर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें कम कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल मिलाकर एयर इंडिया ने प्रतिदिन करीब 100 उड़ानों को कम कर दिया है।
    एयर इंडिया के CEO ने जताई थीं चिंता
    एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने पिछले हफ्ते कहा था कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती जारी रखेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते वित्तीय दबाव और परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करते हुए, एयर इंडिया ने अपने आंतरिक अनुपालन और लागत नियंत्रण उपायों को और कड़ा कर दिया है।
    एयरलाइन ने पिछले तीन सालों में गलत व्यवहार और नीतिगत उल्लंघनों के लिए 1,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। यह खुलासा विल्सन ने पिछले सप्ताह कर्मचारियों के साथ एक टाउन हॉल बैठक के दौरान किया।

    एयरलाइन ने कई कर्मचारियों को किया बाहर
    विल्सन ने कर्मचारियों को बताया कि एयरलाइन ने कई उल्लंघनों में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें एम्प्लॉई लीजर ट्रैवल (ELT) सिस्टम का दुरुपयोग, विमान से सामान की तस्करी और उचित शुल्क के बिना अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति देना शामिल है।

    22,000 करोड़ रुपए के घाटे में एयर इंडिया
    एयरलाइन की यह सख्त कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। एयर इंडिया समूह, जिसमें एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, को मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 22,000 करोड़ रुपए से अधिक का घाटा होने का अनुमान है।
    टाटा समूह के तहत व्यापक पुनर्गठन और सुधार प्रयासों के तहत, एयरलाइन ने पहले ही कई लागत-बचत उपाय शुरू कर दिए हैं। इनमें कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकना, पर्सनल खर्चों में कटौती करना और सभी विभागों में गैर-जरूरी खर्चों को कम करना शामिल है।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, आज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, आज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी…

    May 13, 2026

    सीएम का बड़ा फैसला, काफिले में कम होंगी गाड़ियां, ईवी में बदलने की तैयारी, मंत्री-पदाधिकारियों को भी निर्देश, जनता से इस बचत की अपील…

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, अधिकारियों की मिलीभगत से योजना का हो रहा है …

    May 13, 2026

    इस सेक्टर को बड़ा झटका महंगी हो सकती है बिजली, पॉवर कंपनी ने दिया नया प्रस्ताव…

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने इतने महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें…
    • इस प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट, आज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी…
    • सीएम का बड़ा फैसला, काफिले में कम होंगी गाड़ियां, ईवी में बदलने की तैयारी, मंत्री-पदाधिकारियों को भी निर्देश, जनता से इस बचत की अपील…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, अधिकारियों की मिलीभगत से योजना का हो रहा है …
    • इस सेक्टर को बड़ा झटका महंगी हो सकती है बिजली, पॉवर कंपनी ने दिया नया प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?