नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाने की खास परंपरा है। नारियल को श्री फल के नाम से भी जाना जाता है जो कि धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक भी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ से जुड़े इस नारियल के कई उपाय बताए गये हैं, जिन्हें करके आप अपने जीवन में आ रही तमाम तरह की बाधाओं को दूर करके सुख-सौभाग्य प्राप्त कर सकते है।
नारियल आस्था कवच
हिंदू धर्म शास्त्रों में नारियल को आस्था कवच बताया गया है जो इंसान को बुरी बलाओं से बचाते हुए जीवन में मंगलमय बनाने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ से लेकर ज्योतिष में भी इससे जुड़े कई उपाय किए जाते है जिन्हें विधि-विधान से करने पर दुख और दुर्भाग्य को दूर होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
नारियल से जुड़े अचूक उपाय
बिजनेस में तरक्की
ज्योतिषियों के अनुसार, बिजनेस में तरक्की पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े में नारियल (Coconut Upay) को लपेट लें और उसपर जनेऊ रख कर श्री हरि को अर्पित करें। मान्यता कि इस उपाय को करने से व्यवसाय में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलता है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा
अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो किसी भी शुक्रवार को लाल रंग के लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
राहु-केतु के कष्ट से छुटकारा
ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु के दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक नारियल में चीनी भर कर किसी एकांत स्थान में जाकर जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शीघ्र ही लाभ होता हैं।
संकटो से छुटकारा
बताया जाता है कि, संकटो से छुटकारा मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना बड़ा शुभ होता हैं। कहते है जीवन में आने वाले संकटो से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें नारियल, लाल चोला चढ़ाएं। इससे सभी संकट और रोग दूर होंगे।है
रोग मुक्ति के लिए
हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यदि आपके घर के किसी सदस्य की अक्सर तबीयत खराब रहती है या फिर कोई न कोई समस्या आपके जीवन में बनी रहती है तो ऐसी दिक्कतों और बुरी बलाओं से बचने के लिए आपको मंगलवार या शनिवार के दिन एक पानी वाला नारियल अपने सिर पर से 21 बार वार करके किसी देवालय के हवन कुंड में डाल देना चाहिए। इससे सभी संकट और रोग दूर होंगे।
बुरी नजर से बचने
यदि आपको लगता है कि आपके घर को बुरी नजर लग गई है और नकारात्मक ऊर्जा होने के कारण आपको हर समय भारी-भारी लगता है तो आपको इसे दूर करने के लिए एक नारियल पर काजल का टीका लगाकर बुधवार के दिन बहते हुए पानी में प्रवाहित दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र ही लाभ प्राप्त होता है।
