Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पर इन योजनाओ के साथ हो रहा काम…
    मध्य प्रदेश

    सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पर इन योजनाओ के साथ हो रहा काम…

    By Tv36 HindustanMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड चौड़ीकरण-रामघाट पर हुए कामों को देखाराज्य सरकार हर काम पर बारीकी से रख रही नजरजल संरक्षण में पूरे देश में मध्यप्रदेश है नंबर-1मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 मई को सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर उज्जैन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर हुए कामों को देखा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर हमारी सरकार पूरी योजना के साथ काम कर रही है। ये काम इस तरह किए जा रहे हैं कि भविष्य में शहर के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिले। हम अपने सारे कामों पर बारीकी के साथ नजर रखे हुए हैं।

    विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि 30 जून तक क्षिप्रा-गंगा दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ सामूहिक रूप से श्रमदान का संकल्प किया है। नदी, नहर, कूंए, बावड़ी, तालाब, लगभग सभी स्थानों पर जनभागीदारी से जल संरक्षण किया जाएगा। मुझे इस बात का संतोष है कि जल संरक्षण के काम को लेकर मध्यप्रदेश देश में नंबर वन है। इस मामले में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मैं कल ही जल शक्ति मंत्रालय में इन आंकड़ों को देख रहा था। उम्मीद करेंगे कि हमारा ये क्रम बरकरार रहे।

    जल संरक्षण पर और अच्छा काम होगा
    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जल ही जीवन है। जल संरक्षण के संकल्प के लिए ही सालों पहले से यहां रामघाट से क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशहरा मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि इस साल निकलने वाली गंगा दशमी की परिक्रमा भी गौरव के साथ मनाई जाए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर जल संरचनाओं पर काम कर रहे हैं। भविष्य में इस पर और अच्छे से काम होगा।

    बढ़ा रहे जनता की सुविधाएं
    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी तरह के काम करते हुए जनता की सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार सारी चीजों की मॉनिटरिंग भी कर रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारे इन सारे निर्माण कार्यों का दूरगामी परिणाम हो। इन कामों से शहर और दर्शनार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिले। उज्जैन ऐतिहासिक नगरी होने के साथ-साथ पौराणिक नगरी भी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि यहां के जनप्रतिनिधि-जनता-प्रशासन सब मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। सरकार का मुखिया और यहां का विधायक होने के नाते मैं इसके लिए सबका अभिनंदन भी तरता हूं और गर्व भी करता हूं।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए ये इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर…
    Next Article ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान ऐसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना, वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों से किसानों को मिल रहा है लाभ सीएम सायं…

    May 15, 2026

    ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान ऐसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला…

    May 15, 2026

    पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए ये इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर…

    May 15, 2026

    इन पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, अबू धाबी में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और विशेष स्वागत…

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना, वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों से किसानों को मिल रहा है लाभ सीएम सायं…
    • ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान ऐसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला…
    • सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पर इन योजनाओ के साथ हो रहा काम…
    • पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए ये इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर…
    • इन पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी, अबू धाबी में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और विशेष स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?