Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी इन 20 नामों की लिस्ट…
    राजनीति

    केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी इन 20 नामों की लिस्ट…

    By Tv36 HindustanMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरल :– काफी उथल-पुथल के बाद अब नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रविवार शाम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) नेता वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लभभग 60 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री शपथ लेंगे।

    शपथ ग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए वीडी सतीशन ने कहा कि गवर्नर को 20 मंत्रियों की लिस्ट सौंपी जा चुकी है। इसका इसमें उनका नाम जोड़ दिया जाए तो कुल 21 लोग नई सरकार का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरी सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद राज्यपाल को भेजा गया है। हालांकि, नई कैबिनेट को लेकर हर किसी को खुश करना आसान नहीं था।
    समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान’
    इस पर वीडी सतीशन ने साफ कहा कि कई ऐसे नेता भी थे जो मंत्री बनने के हकदार थे, लेकिन क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उन्हें जगह नहीं मिल पाई। यानी सरकार बनाते वक्त सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इलाके और समाज के अलग-अलग वर्गों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
    कांग्रेस कोटे से सबसे ज्यादा मंत्री
    केरल की नई सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री कांग्रेस के खाते में गए हैं। कांग्रेस से वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, बिंदु कृष्णा, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू, रोजी एम जॉन, टी सिद्दीक, ओजे जनीश और केए तुलसी को जगह मिली है। वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर मंत्री बनेंगे। इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, RSP से शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और CMP से सीपी जॉन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।तमिलनाडु सीएम विजय को भी न्योता
    केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी स्थिति साफ नहीं है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उनकी ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
    सोमवार सुबह 10 बजे होगा शपथ ग्रहण
    नई सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। अब सबकी नजर सोमवार सुबह 10 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर है।

    Views: 675
    Raipur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा मुख्यमंत्री साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…
    Next Article आज भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?