Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महंगाई का एक और झटका पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, राजधानी में इतने रुपए तक बढ़े दाम…
    मध्य प्रदेश

    महंगाई का एक और झटका पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, राजधानी में इतने रुपए तक बढ़े दाम…

    By Tv36 HindustanMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब आम लोगों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के मोर्चे पर भी झटका लगा है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं।

    राजधानी भोपाल में सीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाए गए हैं। इसके बाद अब 1 किलो सीएनजी की कीमत 93.75 रुपए हो गई है। वहीं ग्वालियर में भी अवंतिका एजेंसी ने 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यहां सीएनजी का रेट 96 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।
    3 एजेंसियां सप्लाई करती हैं सीएनजी
    मध्य प्रदेश में फिलहाल थिंक गैस, गेल और अवंतिका गैस सीएनजी सप्लाई का काम कर रही हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक गैस सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में अवंतिका गैस की सप्लाई है।
    2 महीने में 5 रुपए बढ़े
    भोपाल और आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी करीब 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह दो महीने में सीएनजी करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 12 पंपों पर सीएनजी उपलब्ध है। इसके अलावा थिंक गैस के अलग-अलग इलाकों में करीब 25 स्टेशन संचालित हो रहे हैं। नई कीमतों का असर इन सभी स्टेशनों पर दिखाई देगा।
    बढ़ रही सीएनजी वाहनों की डिमांड
    इधर, बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर में सीएनजी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन सालों में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। शोरूम से हर दिन 10 से 15 सीएनजी बेस्ड वाहन बिक रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और अपेाकृत कम खर्च माना जा रहा है।

    Post Views: 245

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं का जमावड़ा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं का जमावड़ा…

    May 18, 2026

    यहां के रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक…

    May 18, 2026

    प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री आज करेंगे नेक्स्ट जेन CG Dial 112 का शुभारंभ, प्रदेश को मिलेंगी इतने हाईटेक इमरजेंसी गाड़ियां…

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महंगाई का एक और झटका पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, राजधानी में इतने रुपए तक बढ़े दाम…
    • आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं का जमावड़ा…
    • यहां के रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक…
    • प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…
    • केंद्रीय गृहमंत्री आज करेंगे नेक्स्ट जेन CG Dial 112 का शुभारंभ, प्रदेश को मिलेंगी इतने हाईटेक इमरजेंसी गाड़ियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?