महाराष्ट्र :– पालघर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। रविवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 12 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा पालघर के धानीवरी क्षेत्र में हुआ। यहां बारातियों से खचाखच भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में 100 से अधिक बाराती सवार थे, जो नाचते-गाते एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में शादी की ये खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल जाएंगी। धानीवरी इलाके में पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
