Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह…
    खेल

    अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह…

    By Tv36 HindustanMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत में इस वक्त आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और सभी की नजरें 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होते ही भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो जाएगी। जून महीने में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक 19 मई को गुवाहाटी में हुई, जिसमें दोनों फॉर्मेट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया।

    गिल कप्तान तो केएल राहुल होंगे उपकप्तान
    भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज खास मानी जा रही है, क्योंकि साल 2018 के बाद पहली बार दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले अफगानिस्तान ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने एक पारी और 262 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
    वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल
    वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने फैंस का ध्यान खींचा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे स्क्वॉड से बाहर रखा गया है, हालांकि टेस्ट टीम में उन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे से पहले आराम दिया गया है ताकि उनके वर्कलोड को संतुलित रखा जा सके। दूसरी ओर मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ कहा कि चयन बैठक में शमी के नाम पर चर्चा तक नहीं हुई।
    इस दौरे में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है, जबकि गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे दोनों फॉर्मेट में चयनित हुए हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह सीरीज कई खिलाड़ियों के करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।

    अफगानिस्तान के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
    6 जून: पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (9:30 AM)
    14 जून: पहला ODI, धर्मशाला (1:30 PM)
    17 जून: दूसरा ODI, लखनऊ (1:30 PM)
    20 जून: तीसरा ODI, चेन्नई (1:30 PM)
    अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:
    शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

    अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

    Post Views: 240

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …
    Next Article क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

    May 19, 2026

    इस क्रांति की ओर बढ़ता भारत आत्मनिर्भर भविष्य की मोदी दृष्टि…

    May 19, 2026

    प्रेस स्वतंत्रता के सवाल पर विवाद, PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार ट्रोलिंग के बाद ये बोलीं…

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
    • अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह…
    • छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …
    • इस क्रांति की ओर बढ़ता भारत आत्मनिर्भर भविष्य की मोदी दृष्टि…
    • प्रेस स्वतंत्रता के सवाल पर विवाद, PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार ट्रोलिंग के बाद ये बोलीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?