Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार विजय सरकार में VCK और IUML की एंट्री, इन दो नए मंत्रियों ने ली शपथ…
    राजनीति

    तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार विजय सरकार में VCK और IUML की एंट्री, इन दो नए मंत्रियों ने ली शपथ…

    By Tv36 HindustanMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु :– राजनीति में शुक्रवार (22 मई) को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार में एक बार फिर कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस विस्तार के साथ ही दो सहयोगी दलों विदुथलाई चिरुथाईगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को औपचारिक रूप से सरकार में जगह मिल गई। पहले ये दोनों दल बाहर से समर्थन दे रहे थे, लेकिन अब वे सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बन गए हैं।

    दो नए मंत्रियों ने ली शपथ
    कैबिनेट विस्तार के तहत दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। पापनासम सीट से IUML के विधायक एएम शाहजहां और थिंडिवनम से VCK के वन्नी अरासु को मंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई, जिससे मंत्रिमंडल में खाली बची सीटें भी भर गईं।

    पहले क्यों अटका था विस्तार?
    सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम के चलते कैबिनेट विस्तार में देरी हुई थी। VCK और IUML की ओर से सरकार में शामिल होने पर सहमति तो थी, लेकिन मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने में समय लग गया। इसी वजह से पहले चरण में कुछ सीटें खाली रह गई थीं।

    नियमों के अनुसार तमिलनाडु में अधिकतम 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ पहले ही कई विधायक शपथ ले चुके थे, जबकि नए विस्तार के बाद बची हुई दोनों सीटें भी भर दी गई हैं।

    गठबंधन की राजनीति और दबाव
    राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार को समर्थन दे रहे वामपंथी दलों और अन्य छोटे सहयोगियों के दबाव के चलते यह राजनीतिक संतुलन बदला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ सहयोगी दलों ने स्पष्ट किया था कि गठबंधन में स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख घटकों को प्रतिनिधित्व देना जरूरी है।

    इसी बीच एआईएडीएमके के कुछ बागी विधायकों को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है, जिन्होंने हाल ही में सरकार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। हालांकि, अब उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    बागी विधायकों पर बढ़ी मुश्किलें
    सूत्रों के अनुसार, पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले इन 25 विधायकों पर अयोग्यता की कार्रवाई की संभावना है। इस दबाव के बीच कई बागी नेताओं ने अपने रुख में नरमी दिखानी शुरू कर दी है और पार्टी नेतृत्व से बातचीत के संकेत दिए हैं।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की सियासत में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि गठबंधन और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं।

    Post Views: 215

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…
    Next Article युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    Jio का 448 रुपये वाला प्लान बना कॉलिंग यूजर्स की पहली पसंद, अब इतने दिनों तक के लिए मिलेगी राहत…

    May 22, 2026

    प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने खड़ा ये भारी संकट…

    May 22, 2026

    ब्रिक्स में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाक की नींद इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान…

    May 22, 2026

    युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Jio का 448 रुपये वाला प्लान बना कॉलिंग यूजर्स की पहली पसंद, अब इतने दिनों तक के लिए मिलेगी राहत…
    • प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने खड़ा ये भारी संकट…
    • ब्रिक्स में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाक की नींद इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान…
    • युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा…
    • तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार विजय सरकार में VCK और IUML की एंट्री, इन दो नए मंत्रियों ने ली शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?