Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रेमानंद महाराज की भावुक अपील, नाम जप करते रहें ये है मंत्र जप के पीछे का साइंस…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    प्रेमानंद महाराज की भावुक अपील, नाम जप करते रहें ये है मंत्र जप के पीछे का साइंस…

    By Tv36 HindustanMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सोशल मीडिया से लेकर अध्यात्म जगत तक संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के विचारों से लाखों लोगों का जीवन बदल रहा है। महाराज जी द्वारा दी गई सीख का उनके भक्त अपने जीवन में अनुसरण करते हैं।

    25 मई को महाराज जी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो साझा की गई, जिसके बाद से उनके करोड़ों भक्त बेहद बावुक हो रहे हैं। वीडियो में महाराज जी भक्तों से कह रहे हैं कि मैं मिलूं या न मिलूं, बोलूं या न बोलूं… मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। आपको मेरी चिंता नहीं करनी है कि हमारा उत्थान कैसे होगा। बिना बोले ही मैं तुम्हारे दिमाग में रहूंगा और तुम वही करोगे जो तुम्हारे गुरुदेव कहेंगे।
    प्रेमानंद जी महाराज की तीन सीख
    माता-पिता का सम्मान
    संत ने अपने भक्तों से अपने घर पर रह रहे जीवित भगवान यानी कि अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान की अपील की है। प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं, दिखावे की भक्ति का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत के चरणों में सिर झुकाने से पहले अपने घर के भगवान, यानी अपने माता-पिता की सेवा करो, जो व्यक्ति अपने बूढ़े मां-बाप को दुखी रखता है, उसकी भक्ति कभी सफल नहीं हो सकती।

    नशे से दूर रहें युवा
    महाराज जी ने देश के युवाओं से नशे और व्यसनों से मुक्ति की गुहार की। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि जब कोई युवा नशा करता है या गलत रास्ते पर जाता है, तो एक संत का दिल खून के आंसू रोता है। आगे उन्होंने कहा कि अपनी ये बुरी आदतें, मांस-मदिरा का सेवन और पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने का पाप आज ही मुझे सौंप दो।

    किसी भी परिस्थिति में नाम जप करते रहें
    महाराज जी ने अपनी आखिरी अपील में कहा कि नाम जप कभी नहीं बंद होना चाहिए। महाराज जी का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का नाम न छोड़ें। इस भावुक संदेश का उद्देश्य यह है कि एक सच्चा संत शारीरिक कष्ट में होने के बावजूद सिर्फ भक्तों का कल्याण चाहता है।
    दरअसल, मंत्र या नाम जप करने के दौरान हमारे ब्रेन में वाइब्रेशन होता है, जिससे डिप्रेशन, तनाव व चिंता कम होती है। मंत्रों के लगातार अभ्यास से फोकस बढ़ता है, जिससे किसी काम को करने में ध्यान केंद्रित होता है। अच्छे विचार, मंत्र और भगवान का बार-बार जप करने या ध्यान करते रहने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति बढ़ती जाती है।

    जब व्यक्ति बहुत चिंता में होता है, तो नकारात्मक विचार उस पर हावी हो जाते हैं। इन विचारों से बचने के लिए किसी भी मंत्र का जप करते रहने से मन में विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

    कुछ मिनटों तक मंत्र उच्चारण करने से हमारे भीतर और आसपास की ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है और शरीर का संतुलन बना रहता है। ब्रह्मांड ऊर्जा से बना है। इसका शरीर के विभिन्न भागों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है, जिससे ऊर्जा और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए, ‘ऊं’ मंत्र क्रोध को शांत करता है, शांति, एकाग्रता और ध्यान को बढ़ाता है।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ये ताजा रेट…
    Next Article प्रदेश में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, 10 लाख रुपये तक सीड फंड का प्रावधान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रतिभाओं का सम्मान समाज को देता है नई प्रेरणा रोटेरियन अमित जायसवाल…

    May 27, 2026

    प्रदेश में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, 10 लाख रुपये तक सीड फंड का प्रावधान…

    May 27, 2026

    चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ये ताजा रेट…

    May 27, 2026

    SIR पूरी तरह सही वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, इसे को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रतिभाओं का सम्मान समाज को देता है नई प्रेरणा रोटेरियन अमित जायसवाल…
    • प्रदेश में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, 10 लाख रुपये तक सीड फंड का प्रावधान…
    • प्रेमानंद महाराज की भावुक अपील, नाम जप करते रहें ये है मंत्र जप के पीछे का साइंस…
    • चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ये ताजा रेट…
    • SIR पूरी तरह सही वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, इसे को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?