नई दिल्ली:– आजकल लोगों को कम उम्र में ही कई बीमारियां होने लगी हैं। खासतौर पर, महिलाओं में 50 की उम्र पार करने के बाद हड्डियों, मांसपेशियों, दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ने लगता है। साथ ही शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है। अगर इस दौरान खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो ये कमियां आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती हैं और बुढ़ापे में काफी परेशानी दे सकती हैं। इसलिए समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए।
50 के बाद महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी
विटामिन D की कमी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 50 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं में विटामिन D की कमी होने लग जाती हैं। इसलिए आपको अपने खान-पान का खास ध्यान रखना ही चाहिए। सुबह की हल्की धूप लेने और विटामिन D से भरपूर चीजें खाने से आप हमेशा के लिए इसको दूर कर सकते हैं।
मैग्नीशियम की कमी
एक्सपर्ट्स बताते है कि,50 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं में विटामिन D की कमी के अलावा शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी होने लगती हैं। अगर आप 50 की एज पार करने वाले हैं, तो आपको मैग्नीशियम की दिक्कत काफी ज्यादा हो सकती है. इसलिए आपको इसको समय रहते जान लेना चाहिए और इस कमी को पूरा करने के लिए अपने खान-पान को ठीक रखना चाहिए। इसकी कमी से हड्डियों को कमजोरी मिलती हैं।
विटामिन B12 की कमी
अगर आप 50 की उम्र पार कर चुकी हैं या करने वाली हैं, तो आपको विटामिन B12 की कमी हो सकती है और इसलिए आपको इसको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ ये दिक्कत और भी बढ़ने लग जाती है।
कैल्शियम की कमी
शरीर में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बन सकती है। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है, जिससे हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कैल्शियम की कमी को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसे संतुलित आहार या डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा करना जरूरी है।
