Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत…
    समाचार

    प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत…

    By Tv36 HindustanMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :– इस समय पड़ रही रिकॉर्डतोड़ और झुलसा देने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए मोहन यादव सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के छात्रों और शिक्षकों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है।

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है, जिसके बाद अब प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूल अपनी निर्धारित तिथि के बजाय 23 जून 2026 से खुलेंगे। इसके साथ ही, जनगणना और परीक्षा मूल्यांकन कर रहे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को भी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनके अवकाश के दिनों में बढ़ोतरी और उनके तबादलों को फिलहाल नही करने पर रोक लगा दी है।

    छुट्टियों का नया शेड्यूल जारी

    प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 22 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। छात्र अब 23 जून से नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल लौटेंगे। वही शिक्षकों के लिए पहले से निर्धारित छुट्टियों की अवधि को अब 15 जून 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अमला इस नए फैसले का आधिकारिक शासकीय प्रस्ताव और आदेश जारी करने की तैयारियों में जुट गया है, जिसे आज-कल में ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा जाएगा।

    जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों का नहीं होगा तबादला

    इसी बीच स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल का एक और बड़ा फैसला सामने आया है, जो सीधे तौर पर शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि राष्ट्रीय कार्यों के दौरान भी अधिकारी-कर्मचारी अपना तबादला करवा लेते हैं, जिससे मैदानी काम प्रभावित होता है। इस बार ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

    एक ही जगह रहेगी पदस्थापना

    जिन शिक्षकों की आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय जनगणना के कार्य में ड्यूटी लगाई गई है, उनका फिलहाल किसी भी स्थिति में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को भेजे गए कड़े निर्देशों के मुताबिक, जनगणना कार्य में लगे ये सभी कर्मचारी फरवरी 2027 तक अनिवार्य रूप से एक ही जगह पर पदस्थ रहेंगे। जब तक जनगणना की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल नहीं हो जाती, तब तक इनका पोस्टिंग स्थल नहीं बदला जा सकेगा।

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मी में करें सुराही के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये अनेक फायदे, नहीं है कोई नुकसान…
    Next Article आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…

    May 30, 2026

    गर्मी में करें सुराही के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये अनेक फायदे, नहीं है कोई नुकसान…

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन…

    May 30, 2026

    बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति…

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…
    • प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों को मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत…
    • गर्मी में करें सुराही के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये अनेक फायदे, नहीं है कोई नुकसान…
    • छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन…
    • बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?