मध्य प्रदेश :– सीधी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हाथियों के झुंड ने रविवार रात एक कच्चे मकान में सो रहे दंपति को कुचल कर मौत के घाट उतारा दिया। मामला सीधी जिले की ग्राम पंचायत गाजर के चिनगी गांव का है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जहां आक्रोश है। तो वही गांववालों ने घटना का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया है।
