Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    समाचार

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    By Tv36 HindustanJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चाय से लेकर मिठाई तक में सबसे ज्यादा चीनी और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हर बार सवाल उठता है कि चीनी या गुड़ में से कौन सबसे अधिक हेल्दी है।

    गुड़ और चीनी दोनों को ही गन्ने के रस से बनाया जाता है, लेकिन दोनों को तैयार करने के तरीके में अंतर होने की वजह से ही इनके पोषक तत्व भी अलग-अलग होते हैं। अगर आप भी मीठा खाते समय हेल्दी विकल्प चुनना चाहते हैं, तो दोनों के फायदे और नुकसान जान लीजिए।

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट
    गुड़ हो या चीनी दोनों का शरीर पर लगभग एक समान असर पड़ता है। चीनी या गुड़ जब हमारे शरीर में जाता है, तो वहां ग्लूकोज का निर्माण करता है। हमारा पैंक्रियाज चीनी और गुड़ में कोई फर्क नहीं करता है।
    ग्लाइसेमिक इंडेक्स
    चीनी में 100% शुक्रोज है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 होता है।
    गुड़ में 65-85% शुक्रोज होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84 है।
    मतलब गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से ज्यादा होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है, जो बताता है कि भोजन में कितनी तेजी से शुगर बढ़ाता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाने से अक्सर मना किया जाता है।
    गुड़ में कौन से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं
    डॉक्टर के अनुसार, जब गुड़ की बात होती है तो अकसर कहा जाता है कि इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मिनरल्स होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी मात्रा असल में बहुत कम होती है? तकरीबन 100 ग्राम गुड़ में 11 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। हालांकि सह सुनने में ठीक लग रहा है, लेकिन क्या हम 100 ग्राम गुड़ रोजाना खाते हैं। ज्यादातर लोग खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ का खाते हैं, जिससे 1.1 मिलीग्राम के करीब आयरन मिलता है। इतने से आय़रन को एक पालक के पत्तों से भी पाया जा सकता है। लेकिन, जब आप गुड़ का सेवन करते हैं, तो आयरन के साथ-साथ हमारे शरीर में शुगर और कैलोरी भी जाती है। उदाहरण के तौर पर, आयरन के लिए गुड़ खाना विटामिन-सी के लिए शराब में नींबू निचोड़ कर पीने के बराबर है।

    गुड़ हेल्दी है तो हम बिना किसी चिंता के इसका ज्यादा सेवन शुरू कर देते हैं। 2017 में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अगर किसी पैकेट पर नेचुरल लिख दिया जाए तो लोग उसे 35% अधिक कंज्यूम करते हैं।

    डॉक्टरों के अनुसार, चीनी और गुड़ असल में दोनों एक ही तरह की चीजें हैं। दोनों ही फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और बेली फैट का कारण बन सकते हैं। चीनी और गुड़ में चयन से ज्यादा जरूरी है कि आप इसकी मात्रा पर ध्यान दें। एक चम्मच चीनी, दो चम्मच गुड़ से कहीं बेहतर है।
    हालांकि चीनी से शरीर में त्वरित एनर्जी मिलती है, लेकिन इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 100 ग्राम गुड़ में 98 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है और चीनी में 100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है। दोनों में सिर्फ 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही अंतर है।

    Post Views: 320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?