Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    समाचार

    एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    By Tv36 HindustanJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भी अपनी रिपोर्ट में ईंधन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। एजेंसी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत की इकोनॉमी पर महंगाई का नया प्रेशर देखने को मिल सकता है। आने वाले महीनों में परिवहन और उत्पादन की बढ़ी हुई लागत का असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।
    रिपोर्ट के अनुसार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने नुकसान को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल बढ़ोतरी लगभग 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने की संभावना है।
    पूरी अर्थव्यवस्था पर दिखेगा का असर
    क्रिसिल ने बताया है कि बढ़ती कीमतों का असर पूरी अर्थव्यवस्था में परिवहन लागत बढ़ने के रूप में दिखाई देगा, जिससे खाने-पीने की चीजों और कोर महंगाई दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है। ईंधन की बढ़ी कीमतों का यूजर्स मूल्य सूचकांक (CPI) महंगाई पर सीधा असर करीब 36 बेसिस पॉइंट होने का अनुमान है। अगर टोटल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचती है तो यह असर बढ़कर लगभग 48 बेसिस पॉइंट हो सकता है।
    मई में 4 बार बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम
    15 मई को पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ।
    19 मई को कीमतों में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
    23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ।
    25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये उछला।
    ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सबसे ज्याद बोझ
    गौरतलब है कि भारत में करीब 71 फीसदी माल ढुलाई सड़क परिवहन के जरिए होती है। इस सेक्टर में लगभग 42 प्रतिशत ईंधन का खपत होता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी तो माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स की लागत तेजी से बढ़ेगी और सप्लाई चेन पर असर पडे़गा। परिवहन लागत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर उन चीजों पर होगा जो लॉजिस्टिक्स पर निर्भर हैं- जैसे डेयरी प्रोडक्ट, कॉफी, चाय फल, मसाले, दालें, अंडे और मांस-मछली।

    कोर महंगाई पर भी बढ़ेगा दबाव
    क्रिसिल के मुताबिक, कोर महंगाई पर भी दबाव बढ़ सकता है क्योंकि कंपनियों को कच्चे तेल, गैस और ट्रांसपोर्ट की बढ़ती लागत का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स लकड़ी, सीमेंट और सिरेमिक जैसे सेक्टरों में कीमतें बढ़ने की संभावना है। मांग स्थिर रहने की स्थिति में कंपनियां या तो कीमतें बढ़ा सकती हैं या फिर श्रिंकफ्लेशन जैसी रणनीति अपनी सकती हैं, जिसमें प्रोडक्ट का साइज कम करके कीमतें स्थिर रखी जाती हैं।
    कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल
    पहले दो महीनों में कच्चे तेल की औसत कीमत लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल रही, जो अनुमानित 95 डॉलर से काफी ज्यादा है। इससे महंगाई पर दबाव बना हुआ है। मीडिल ईस्ट में जारी संकट ने भी क्रूड ऑयल की कीमतों को प्रभावित किया है। ग्लोबल ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखी जा रही है, मजबूरन तेल कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी करना पड़ रहा है।

    Post Views: 170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…
    Next Article प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    June 4, 2026

    प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…

    June 4, 2026

    महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…

    June 4, 2026

    फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…
    • एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…
    • फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?