रतलाम, 25 नवंबर। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम आमलिया पाडा बीड निवासी जुगनू सात नवंबर की दोपहर को पीडिता को शादी करने का झांसा देकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया। उसने पीडिता से अपने घर में दुष्कर्म किया। पीडिता आरोपी की गिरफ्त से भाग कर घर पहुंची और अपने परिजनों के साथ कल सैलाना थाने में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।