नई दिल्ली:– वास्तु में अग्नि का विस्तार से वर्णन किया गया है। अग्नि का हमारे स्वास्थ्य, यश और संपन्नता पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। रसोईघर में अग्नि का संचालन सही से हो, इसके लिए आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) कोण की दिशा को शास्त्र सम्मत माना जाता है।
यदि किसी कारणवश ऐसा संभव न हो तो रसोईघर को पूर्व में भी बनाया जा सकता है। रसोईघर घर में समृद्धि और बरकत का प्रतीक होता है। इसलिए जरूरी है परिवार में सभी लोग निरोग व स्वस्थ रहें।
इन बातों का रखें ख्याल
बन सकता है झगड़े का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में वॉशबेसिन और खाना पकाने की जगह (जिसमें गैस सिलेंडर, हॉब और ओवन शामिल हैं) को कभी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर या एक-दूसरे के समानांतर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि आग और पानी विरोधी तत्व हैं। इससे व्यक्ति के व्यवहार पर बुरा असर पड़ता हैं। इससे कपल्स और परिवार के सदस्यों के बीच अनजाने में झगड़े हो सकते हैं।
पानी के लिए कौन सा कोना है बेस्ट
किचन में वॉशबेसिन, वॉशिंग मशीन, पानी के पाइप और किचन का ड्रेन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। हालांकि, किचन में लगा पानी का टैंक कभी भी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पानी का टैंक किचन के बाहर घर के पश्चिमी हिस्से में रखा जाना चाहिए। अगर आग पानी में संतुलन बना रहता है, तो आप धन और सेहत के मामले में तरक्की करेंगे।
सौभाग्य और समृद्धि के लिए
जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए रेफ्रिजरेटर को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे रसोई का माहौल भी शांत रहता है। अनाज और अन्य सामान का भंडारण भी किचन के दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही करना चाहिए, क्योंकि इससे सौभाग्य और समृद्धि आती है।
वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल
अपनी रसोई को काले रंग से रंगने से बचें। इसके बजाय, रसोई की दीवारों को पीले, गुलाबी, चॉकलेट ब्राउन, हरे, नारंगी या लाल जैसे चटख रंगों से पुतवाए। इससे सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। ये रंग घर के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी प्रेरित करते हैं।वेंटिलेशन की दिशा
किचन में हवा बाधित नहीं होनी चाहिए। हवा के आने-जाने का सही इंतजाम न होने से खाना बनाने वाले व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, हवा को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों या एग्ज़ॉस्ट फ़ैन और चिमनी जैसी चीजों की प्लेसमेंट सही जगह पर होनी चाहिए। एग्ज़ॉस्ट फ़ैन या खिड़कियां लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व है।
