नई दिल्ली:– युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स (IAF) में शामिल होने का सुनहरा मौका, भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-02/2026) के लिए आवेदन 19 जून 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो वायुसेना में शामिल होना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती फ्लाइंग और ग्राउंड ब्राचं में कुल 142 पदों पर होगी।
शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल शाखा में आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के अनुसार होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अन्य जरूरी परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये रखा गया है। हालांकि NCC Special Entry और GATE उम्मीदवारों को फीस में छूट मिलेगी।
आवेदन करने का तरीका
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले afcat.cdac.in पर जाएं।
वेबसाइट पर भर्ती से सम्बंधित लिंक (क्लिक हियर) पर क्लिक करना होगा।
अब नए पेज पर Not Yet Registered? Register Here पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरें और फॉर्म को पूर्ण कर लें।
अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
