Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गैस सिलेंडर लेने से पहले जरूर जांचें एक्सपायरी डेट, आसान है तरीका, अब ऐसे करें पता…
    समाचार

    गैस सिलेंडर लेने से पहले जरूर जांचें एक्सपायरी डेट, आसान है तरीका, अब ऐसे करें पता…

    By Tv36 HindustanJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– रसोई गैस सिलेंडर आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। खाना बनाने से लेकर दैनिक घरेलू कार्यों तक एलपीजी सिलेंडर का व्यापक उपयोग होता है। हालांकि अधिकांश लोग सिलेंडर की कीमत, वजन और सील की जांच तो कर लेते हैं, लेकिन उसकी एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते। विशेषज्ञों के अनुसार गैस सिलेंडर की एक्सपायरी जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
    रिसाव या अन्य दुर्घटनाओं का बढ़ सकता है खतरा

    दरअसल, हर एलपीजी सिलेंडर की एक निर्धारित वैधता अवधि होती है। समय-समय पर इसकी तकनीकी जांच और परीक्षण किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेंडर सुरक्षित स्थिति में है या नहीं । यदि किसी कारणवश एक्सपायरी अवधि पार कर चुके सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, तो गैस रिसाव या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

    एक्सपायरी डेट ऐसे करे चेक

    सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। यह जानकारी सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में रेगुलेटर के पास अंकित एक कोड के रूप में लिखी होती है। इस कोड में अंग्रेजी के अक्षर A, B, C या D के साथ एक संख्या दर्ज रहती है। यही कोड सिलेंडर की अगली जांच या वैधता अवधि को दर्शाता है।
    A – जनवरी, फरवरी और मार्च
    B – अप्रैल, मई और जून
    C – जुलाई, अगस्त और सितंबर
    D – अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

    वहीं अक्षर के साथ लिखा अंक वर्ष को दर्शाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी सिलेंडर पर B-25 लिखा है, तो इसका अर्थ है कि वह सिलेंडर वर्ष 2025 की अप्रैल से जून तिमाही तक वैध माना जाएगा। इसी तरह D-25 का मतलब अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक की अवधि है।

    डिलीवरी के समय कोड की जरूर करें जांच

    उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय इस कोड को अवश्य जांच लें। यदि सिलेंडर की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी हो, तो उसे स्वीकार न करें और तुरंत गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दें। कुछ सेकंड की यह जांच आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचा सकती है।

    Post Views: 420

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानों के हितैषी योजनाओं का अध्ययन करने रायपुर पहुंचे महाराष्ट्र विधायक, इस फसल खरीदी व्यवस्था की सराहना…
    Next Article घर में लगा है मनी प्लांट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी जी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

    June 21, 2026

    योग करते समय ये जाप क्यों है जरूरी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

    June 21, 2026

    जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, ये है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद…

    June 21, 2026

    छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की ये उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए…

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
    • योग करते समय ये जाप क्यों है जरूरी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, ये है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद…
    • छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की ये उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए…
    • योग से ही मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा का होगा संपूर्ण विकास सांसद बृजमोहन अग्रवाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?