Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    समाचार

    दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    By Tv36 HindustanJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के साख-साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शामिल हैं। बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है। अगले 15 घंटे के अंदर मौसम बिगड़ सकता है।

    दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान
    हाल ही भारत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आकाश फिर कुछ बादलों से ढका रहेगा। शाम को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज फिराती हवाएं आने की संभावना है। हवाओं की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, परंतु कुछ इलाकों में इसकी रफ़्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने आज (22 जून) राजधानी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

    आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।दिल्ली राजधानी के निवासियों को गर्मी और उमस से जुड़ी शिकायतों से राहत पाने का मौका मिल सकता है। एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक था।
    तूफान आने की संभावना
    मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और राजस्थान के कई जिलों मे आज लोगों को भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। बिहार की राजधानी पटना गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की किसी भी तरह की आशंका नही है।

    आपको यह भी बता दें कि अगले 24 घंटो के दौरान राजस्थान के कुछ राज्यों हल्की वर्षा होने की आशंका जतायी जा रही है। मौसम विभाग ने तूफान आने की संभावना जताई है, इतना ही नही बल्कि आसमान में बिजली भी कडकती हुई नजर आ सकती है।

    6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
    रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक सप्ताह यानी 28 जून तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तमिलनाडु के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। नीलगिरि, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा मौसमीय परिस्थितियों के चलते राज्य के अनेक जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।
    ऑरेंज अलर्ट किया जारी
    मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में मानसून की गतिविधियों में परिर्वतन होता नजर आ रहा है। पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    बता दें कि इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है। बता दें कि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता…
    Next Article प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब इतने साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला…

    June 22, 2026

    प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…

    June 22, 2026

    सोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता…

    June 22, 2026

    आज नौकरी, व्यापार और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों की भविष्यवाणी…

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब इतने साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला…
    • प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…
    • दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • सोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता…
    • आज नौकरी, व्यापार और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों की भविष्यवाणी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?