
रायपुर ( Raipur ) : केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का आवंटन रद्द कर दिया है, केंद्र सरकार ने प्रदेश में 7 लाख 81 हजार 999 आवास का आवंटन रद्द किया है।
इस मामले पर पंचायत मंत्री TS सिंहदेव ने कहा है कि हम राज्यांश की 40 फीसदी राशि नहीं जुटा पाए, GST राशि भी केंद्र सरकार नहीं दे रही है। आवास योजना के लिए हमें लोन लेना पड़ता है, 8 लाख मकान के लिए 4 हजार करोड़ रुपए लोन की जरूरत थी।
बता दें कि केंद्र ने छत्तीसगढ़ में PMAY-G आवास का आवंटन रद्द कर दिया है। प्रदेश में 7,81,999 आवास का आवंटन रद्द हुआ है इस बात की जानकारी राज्य को भेज दी है, राज्यांश नहीं देने के कारण आवंटन रद्द हुआ है।