Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NCERT किताब में इस चैप्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा; बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय…
    समाचार

    NCERT किताब में इस चैप्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा; बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय…

    By Tv36 HindustanJune 26, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकों में आपातकाल से जुड़े अध्याय को शामिल किए जाने को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की आपत्ति पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र और संविधान के इतिहास का काला अध्याय था, जिसकी जानकारी नई पीढ़ी को दी जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि छात्रों को यह जानना जरूरी है कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं, मौलिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर क्या प्रभाव पड़ा था। गुरु प्रकाश ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास से सीख लेना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि एनसीईआरटी ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र की बड़ी चुनौतियों में से एक बताया है।
    गुरु प्रकाश बोले- आपातकाल था काला अध्याय
    गुरु प्रकाश ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान और लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है और इसके बारे में छात्रों को पढ़ाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख सकें। उन्होंने कहा, “यह निराधार, बेबुनियाद और तर्कहीन बात है। आपातकाल संविधान के इतिहास का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। उस दौरान लाखों लोगों को बिना किसी कारण जेल में डाल दिया गया था। संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों की खुलेआम हत्या की गई थी।”
    कांग्रेस पर सत्ता लोलुपता का आरोप
    गुरु प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि आपातकाल का अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता नहीं है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “जो इतिहास से सीखते नहीं हैं, वे इतिहास को दोहराने के लिए अभिशप्त होते हैं। इसलिए छात्रों को यह जानना चाहिए कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ क्या हुआ था और किस तरह सत्ता बचाने के लिए पूरे देश पर आपातकाल थोपा गया था।”
    उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद, जिसमें उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया गया था, सत्ता में बने रहने के लिए आपातकाल लागू किया। गुरु प्रकाश ने कहा, “यह कांग्रेस की सत्ता लोलुपता का सबसे बड़ा उदाहरण था। इसलिए इस सच्चाई का सामने आना और नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक है।”

    एनसीईआरटी की नई किताब पर सियासत तेज
    गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने एनसीईआरटी की नई पुस्तकों में आपातकाल संबंधी अध्याय शामिल किए जाने पर कहा था कि वे आपातकाल का समर्थन नहीं करते, लेकिन इतिहास को एकतरफा नजरिए से पढ़ाना भी उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि विद्यार्थियों को एक विशेष वैचारिक दृष्टिकोण से तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

    एलपीजी आपूर्ति बहाल किए जाने के मुद्दे पर गुरु प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता शुरू से ही गरीब और आम नागरिक रहे हैं। उन्होंने कहा, “2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने पहले संबोधन में कहा था कि उनकी सरकार के केंद्र में गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग रहेगा। वैश्विक संकट के कारण कुछ कठिनाइयां आई थीं, लेकिन जैसे-जैसे हालात सामान्य हुए, सरकार ने फिर से राहत देने के कदम उठाए।”

    भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर दलवई का जवाब
    राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते। गुरु प्रकाश ने कहा, “राहुल गांधी छुट्टियां बिताने भारत आते हैं। उनका अधिक समय विदेशों में बीतता है।

    जब संसद का सत्र चलता है, चुनाव होते हैं या देश में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम होते हैं, तब भी वे अक्सर विदेश में रहते हैं। इससे उनकी प्राथमिकताएं साफ दिखाई देती हैं।”

    केतन अग्रवाल हत्याकांड का किया जिक्र
    पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता द्वारा दोषी साबित होने पर बेटी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग पर गुरु प्रकाश ने कहा कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। अदालत सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्यों की जांच के बाद कानून के अनुसार फैसला देगी। सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।”
    तो वहीं दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज में कथित लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा जांच के आदेश दिए जाने का स्वागत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।

    उन्होंने कहा, “चाहे मामला किसी निजी अस्पताल का हो या सरकारी संस्थान का, सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”
    कांग्रेस की सराकर को बताया भ्रष्टाचार
    गुरु प्रकाश ने कर्नाटक आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जहां-जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। सेवा करना कांग्रेस की प्राथमिकता नहीं है।

    उनका मूल चरित्र ही भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों में खड़गे परिवार से जुड़े ट्रस्ट का मामला सामने आया, अब आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। कांग्रेस जहां भी सत्ता में होगी, ऐसे मामले सामने आते रहेंगे।”

    Post Views: 310

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे वित्त मंत्री …
    Next Article खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है जानिए आखिर क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…

    June 27, 2026

    इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…

    June 27, 2026

    क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…

    June 27, 2026

    चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये हेल्पलाइन नंबर जारी, पोलियो मुक्त देश लक्ष्य…
    • इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए तो आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते…
    • क्या बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए…
    • चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि…
    • सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?